Bihar Election 2020: PM मोदी की आज बिहार में 3 जनसभाएं, 2 जगहों पर CM नीतीश रहेंगे साथ, जानें कब कहां होगी पहली सभा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Oct 2020 8:28 AM
Bihar Election 2020: प्रधानमंत्री विशेष विमान से सुबह करीब 9:45 बजे सीधे गया पहुंचेंगे.बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी की सभाएं शुक्रवार को होंगी. इस दिन इनकी तीन सभाएं रोहतास के डेहरी, गया व भागलपुर में होगी.
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी की सभाएं शुक्रवार को होंगी. इस दिन इनकी तीन सभाएं रोहतास के डेहरी, गया व भागलपुर में होगी.
पहली सभा डेहरी में सुबह 10:30 बजे, दूसरी सभा गया के गांधी मैदान में दोपहर 12:20 बजे और तीसरी सभा भागलपुर में एयरपोर्ट के पास दोपहर 2:40 बजे होगी. इनमें डेहरी और भागलपुर की सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ रहेंगे.
सिर्फ गया में मुख्यमंत्री उनके साथ नहीं दिखेंगे. प्रधानमंत्री इन सभाओं को संबोधित करने के लिए नयी दिल्ली से विशेष विमान से सुबह करीब 9:45 बजे सीधे गया पहुंचेंगे. वहां से वहएयरफोर्स के विशेष हेलिकॉप्टर से डेहरी जायेंगे.
वहां सभा करने के बाद वह फिर गया आयेंगे और यहां की सभा को संबोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर से भागलपुर जायेंगे. वहां सभा को संबोधित करने के बाद गया लौटेंगे और फिर वहां से विशेष विमान से नयी दिल्ली लौट जायेंगे.
पहले चरण के चुनाव के पहले पीएम की ये तीन सभाएं होने जा रही हैं. इसके बाद तीन अन्य सभाएं भी होंगी, जिसमें एक दूसरे चरण के मतदान से पहले 28 अक्तूबर और दो तीसरे चरण के चुनाव के पहले एक नवंबर और तीन नवंबर को होगी.
पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को हिसुआ व कहलगांव में सभाओं को संबोधित करेंगे. वह सुबह 11:30 बजे गया एयरपोर्ट पर विमान से पहुंचेंगे. फिर चौपर से हिसुआ व कहलगांव जायेंगे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










