Bihar Election 2020 : 23 को भभुआ आयेंगी मायावती, उपेंद्र कुशवाहा के साथ करेंगी जनसभा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Oct 2020 12:51 PM
Bihar Election 2020 : भभुआ के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसभा में बहन कुमारी मायावती व उपेंद्र कुशवाहा संबोधित करेंगे.
भभुआ सदर. आगामी 23 अक्तूबर को भभुआ में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा आयेंगे.
भभुआ के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसभा में बहन कुमारी मायावती व उपेंद्र कुशवाहा संबोधित करेंगे.
प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष रामएकबाल राम ने बताया कि आगामी 23 अक्तूबर को भभुआ के हवाई अड्डा मैदान में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती व रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आयेंगे.
दोनों नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. बसपा, रालोसपा, एआइएमआइएम, एसजेडी, एलजेडी, भारतीय सुहलदेव समाज पार्टी, जनवादी सोशलिष्ट पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक सम्मानित जनता में प्रचार प्रसार कर कर कार्यक्रम को सफल बनाएं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










