ePaper

Bihar Election 2020: सीएम नीतीश पर दिए अपने बयान से पलटे चिराग के सांसद चाचा,बोले- वो सब कुछ में फेल

Updated at : 16 Oct 2020 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: सीएम नीतीश पर दिए अपने बयान से पलटे चिराग के सांसद चाचा,बोले- वो सब कुछ में फेल

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा और जदयू आमने सामने हैं. लोजपा नेता व सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके बड़े भाई जैसे हैं. उनसे कोई दुर्भावना नहीं है. उनकी सरकार में काम किया है, वो विकास की बात करते रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा और जदयू आमने सामने हैं. केंद्रीय मंत्री रहे स्व रामविलास पासवान के भाई व सांसद पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में विकास नहीं हुआ. शुक्रवार की देर शाम प्रदेश कार्यालय में पारस ने कहा कि बाढ़ से लेकर कोरोना से निबटने में राज्य सरकार फेल रही है.

राज्य के जिला अस्पतालों में दवा, डाक्टर से लेकर अन्य चीजों की भारी कमी है. कई जगहों पर अस्पताल के बेड पर कुत्ता बैठने की तस्वीर भी आयी है. शिक्षा को लेकर भी सरकार फेल रही है. जिनको हिंदी व अंग्रेजी में नाम लिखने नहीं आता वो बच्चों को बढ़ाते हैं. बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है. बेरोजगार की संख्या बढ़ते जा रही है.

Also Read: Bihar Election 2020: लोजपा ने जारी की 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, BJP के खिलाफ इन सीटों पर उतारा उम्मीदवार
जदयू से हमारा कोई गठबंधन नहीं

बिहार में भाजपा व लोजपा का गठबंधन है. जदयू से हमारा कोई गठबंधन नहीं. दस नवंबर के बाद लोजपा व भाजपा मिल कर सरकार बनायेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विकास वाले बयान को मीडिया के लोगों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है. जो सरासर गलत है. पशुपति पारस के साथ प्रिंस राज भी मौजूद थे.

Also Read: Bihar Election 2020 : चुनाव से पहले JDU के खिलाफ क्यों हुई लोजपा, चिराग ने खोला राज

गौरतलब है कि गुरुवार को एक चैनल की ओर से नीतीश कुमार के राज में विकास होने वाले पशुपति पारस के बयान को चलाया जा रहा है. पारस ने इसका खंडन किया है. पहले खबर ये थी कि लोजपा नेता व सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके बड़े भाई जैसे हैं. उनसे कोई दुर्भावना नहीं है. उनकी सरकार में काम किया है, वो विकास की बात करते रहे हैं.

Also Read: Bihar Chunav 2020: भाजपा की तीन सीटों पर लोजपा ने तय किये उम्मीदवार, चिराग ने जीजा को भी बनाया प्रत्याशी

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन