Bihar Election 2020, Live Update: बिहार में चुनावी रैली से पहले PM मोदी का ट्वीट, बोले- अपने भाई-बहनों के बीच रहूंगा
Bihar Election 2020, Live PM Modi News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से छह दिन पहले भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन से पहले केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे जारी किया. इधर नेताओं की ताबड़तोड़ रैली और उनके बीच जुबानी जंग जारी है. पढ़ें बिहार चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी Prabhatkhabar.com पर
चिराग ने CM नीतीश पर कसा तंज
पीएम मोदी के बिहार आगमन से पहले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट किया- आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे सीएम नीतीश जी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. आदरणीय अमित शाह जी के भी कह देने के बाद कि बिहार चुनाव में NDA का हिस्सा नहीं है,नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई. अभी और प्रमाणपत्र चाहिए. PM Modi Live News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
PM Modi rally in Bihar: पीएम मोदी की 3 चुनावी रैली
विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. एक दिवसीय दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री सासाराम, गया और भागलपुर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम की रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ ही भाजपा और एनडीए ने पूरी तैयारी कर रखी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए