ePaper

Bihar Election 2020 : बिहार चुनाव में तेजी से बदल रहे हैं समीकरण, अब चिराग ने BJP के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

Updated at : 07 Oct 2020 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : बिहार चुनाव में तेजी से बदल रहे हैं समीकरण, अब चिराग ने BJP के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

Bihar Election 2020 :चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने ऐलान किया था कि वह बीजेपी (BJP) के खिलाफ चुनावी मैदान में उम्मीदवार नहीं उतारेंगे, पर अब ऐसा हो चुका है.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभ चुनाव के पहले चरण के मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे सूबे में सियासि गहमागहमी तेज होती जा रही है. विधानसभा चुनाव के पहले एक दूसरे के सहयोगी अब एक दूसरे के खिलाफ मैदान में नजर आ रहे हैं. ऐसा ही कुछ भाजपा और लोजपा के बीच भी देखने को मिल रहा है. बिहार चुनाव में बीजेपी से अलग होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने ऐलान किया था कि वह बीजेपी के खिलाफ चुनावी मैदान में उम्मीदवार नहीं उतारेंगे, पर अब ऐसा हो चुका है.

बिहार चुनाव में NDA से अलग हो कर चुनाव लड़ रही है लोजपा ने बीजेपी के खिलाफ अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कि है जिसमें गोविंदगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी को उतारा है. गोविंदगंज विधानसभा सीट से लोजपा ने राजू तिवारी को मैदान में उतारा है. खबरों के अनुसार इस पर लोजपा ने कहा है कि गोविंदगंज हमारी सिटिंग सीट है और हम इसे नहीं छोड़ सकते.

Also Read: Bihar Election 2020: NDA के अलावा पीएम मोदी का नाम लेकर नहीं करे कोई प्रचार, वरना FIR…

वहीं आज बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया कि पीएम मोदी के नाम पर NDA ही वोट मांगेगा, अन्य दल को पीएम का नाम इस्तेमाल का अधिकार नहीं, कोई अन्य पार्टी नाम उपयोग करेगा तो बीजेपी FIR करायेगी. . ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी की ये चेतावनी लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए है. बता दें कि बिहार चुनाव के लिए लोजपा NDA से अलग हो कर चुनाव लड़ रही है. मालूम हो कि भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए में सारी बाते जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन