ePaper

Bihar Election 2020: नामांकन के दौरान हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर समर्थकों को खदेड़ा

Updated at : 15 Oct 2020 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: नामांकन के दौरान हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर समर्थकों को खदेड़ा

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: बिहार चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण का नामांकन जारी है.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: बिहार चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण का नामांकन जारी है. वहीं आज नामांकन के दौरान हाजीपुर में नेताओं के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. दरअसल एकही साथ कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे. आचार संहिता और कोविड-19 के गाइंडलाइंस के मुताबिक इतनी भीड़ की अनुमति नहीं है. पुिलस ने कलेक्ट्रेट परिसर से लोगों को निकालने की कोशीश की तो उग्र हो गए. नतीजतन पुलिस को हल्का प्रयोग करना पड़ा.कुछ देर बाद वहां हालात सामान्य हो गए.

बिहार चुनाव 2020 के पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होना है. पहले चरण के मतदान के पहले सूबे में सियासी सरगर्मी काफी तेज है. कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में अब रैलियों का दौर भी जारी है. कोरोना काल में चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक नामांकन के दौरान नेता किसी भी तरह की भीड़ नहीं जुटा सकते, पर उम्मीदवार कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पहुंच रहे हैं. ऐसे में पुलिस को स्थिति को नियंत्रण करने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ रहा है.

Also Read: Bihar Election 2020: ‘बिहार में का बा और ई बा’ के बाद अब आया ‘का-किये-हो’, सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार तीन चरणों में होने जा रहा है. पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी. दूसरे फेज का चुनाव 3 नवंबर को और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन