ePaper

Bihar Election 2020: RJD के 10 लाख नौकरियां देने के दावे पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- ये सिर्फ रिश्वत कमाने का जरिया

Updated at : 23 Oct 2020 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: RJD के 10 लाख नौकरियां देने के दावे पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- ये सिर्फ रिश्वत कमाने का जरिया

Bihar Election 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली चुनावी रैलियों को संबोधित किया

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली चुनावी रैलियों को संबोधित किया. चुनावी रण में उतरने के साथ ही पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने आज सासाराम, गया और उसके बाद आखिर में भागलपुर में रैलियां की. भागलपुर में प्रधानमंत्री ने आरजेडी की तरफ से किए गए सरकारी नौकरी के दावे पर हमला बोला.

बिहार चुनाव के मद्देनजर राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी की तरफ से किए गए सरकारी नौकरी के दावे को रिश्वत का जरिया करार देते हुए कहा कि बिहार रोज़गार और उद्यमिता का हकदार है. उन्होंने पूछा कि ये कौन सुनिश्चित कर सकता है? वो जो सरकारी नौकरी देने को रिश्वत कमाने का जरिया मानते हैं या वो जो लोग बिहार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने और स्किल मैपिंग का काम कर रहे हैं.

Also Read: Bihar Election News 2020: बिहार में PM मोदी के बयान से जम्मू-कश्मीर में हलचल, महबूबा मुफ्ती ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि NDA के विरोध में इन लोगों ने मिलकर जो ‘पिटारा’ बनाया है, जिसे ये लोग महागठबंधन कहते हैं, उसकी रग-रग से बिहार के लोग वाकिफ हैं. पीएम ने आगे कहा कि वो लोग जो नक्सलियों को, हिंसक गतिविधियों को खुली छूट देते रहे, आज वो NDA के विरोध में खड़े हैं. पीएम ने आगे कहा कि आज आप एक नए बिहार को बनते देख रहे हैं. बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है और आज राज्य के हर गरीब के घर में बिजली का कनेक्शन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन