ePaper

Bihar Election 2020 : लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज

Updated at : 09 Jul 2020 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज

Bihar Election 2020 लोजपा के संसदीय बोर्ड बैठक में दो फाॅर्मूले पर मंथन होने की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पदाधिकारियों से पार्टी 119 सीटों पर चुनाव लड़ती है तो क्या तैयारी है यह जानकारी मांगेगी.

विज्ञापन

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायी है. प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधायक राजू तिवारी ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात की है. बोर्ड बैठक में दो फाॅर्मूले पर मंथन होने की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पदाधिकारियों से पार्टी 119 सीटों पर चुनाव लड़ती है तो क्या तैयारी है यह जानकारी मांगेगी. सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारना पड़े, तो योजना क्या होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष इस संबंध में कई बार वीडियो काॅन्फ्रेंस कर कर दिशा निर्देश दे चुके हैं. पार्टी ने प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी को सभी सीटों पर बूथ का काम सौंप रखा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन