ePaper

Bihar Election 2020: सुशील मोदी बोले-LJP बिहार में NDA का हिस्सा नहीं, पीएम मोदी की रैली के बाद साफ होगी स्थिति

Updated at : 15 Oct 2020 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: सुशील मोदी बोले-LJP बिहार में NDA का हिस्सा नहीं, पीएम मोदी की रैली के बाद साफ होगी स्थिति

Bihar Election 2020: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) चुनाव प्रचार के दौरान लोजपा पर बयाना दिया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी इस पर पूरे देश की निगाहें लगी हुईं हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है. विधानसभी चुनाव के पहले से ही सूबे में राजनीतिक गुणा गणित का खेल भी जारी है, कई पुराने गठबंधन टूटे हैं तो कई नये फ्रंट भी बने है. बिहार चुनाव के लिए लोक जन शक्ति पार्टी ने भी NDA से किनारा कर अब उन्हें चुनौती दे रहा है. अपने बयानों के लिए मशहूर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) चुनाव प्रचार के दौरान लोजपा पर बयाना दिया है.

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी गुरूवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए गठबंधन का अंग नहीं है. लोजपा अलग से चुनाव लड़ रही है, लोगों में इस बात का भ्रम नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए (NDA) में मात्र चार दल हैं, बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम शामिल हैं और इनसे ही हमारा गठबंधन हैं. एनडीए में कोई और पार्टी शामिल नहीं है.

Also Read: Bihar Assembly Election 2020 : तेजस्वी यादव के पास 5.88 करोड़ की संपत्ति लेकिन कार एक भी नहीं, 20 मुकदमे भी झेल रहे

बिहार के डिप्टी सीएम ने मीडियी से बात करते हुए आगे कहा कि कोई पहली बार नहीं है कि केन्द्र में साथ रहने वाली पार्टी राज्य में भी साथ रहे. उन्होंने शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के साथ में थी पर गुजरात विधानसभा चुनाव में वह अलग-अलग लड़ती थीं. भाजपा नेता ने आगे कहा कि वैसे ही झारखंड में जेडीयू और लोजपा अलग चुनाव लड़ती थी.

बता दें कि कुछ दिनों पहले सुशील मोदी ने लोजपा को दो टूक कहा था कि उनके टिकट पर चुनाव लड़ रहे या गैर-राजग दलों के प्रत्याशी अगर प्रधानमंत्री के नाम और तस्वीर का उपयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन