Bihar Election 2020: बिहार में CM नीतीश के खिलाफ आंधी नहीं, तूफान नजर आ रहा है, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का बयान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2020 1:58 PM
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. इस सिलसिले में राजनीतिक दल अपने नेता-प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम नीतीश और भाजपा करारे हमले किए
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. इस सिलसिले में राजनीतिक दल अपने नेता-प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम नीतीश और भाजपा करारे हमले किए.
उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ आंधी नहीं तूफान नजर आ रहा है. बिहार की जनता सरकार के खिलाफ काफी आक्रोशित है. साथ ही कहा कि तेजस्वी यादव के बारे में उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा तालमेल राजद के साथ अच्छा है. एक सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला कहा कि राजनीति में आरोप लगाए जाते रहे हैं पर आरोप सिद्ध होने के बाद ही आप किसी को सजा दे सकते हैं.
वहीं उन्होंने सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि वो पीएम मोदी से बहुत कुछ सीख रहे हैं. हर मामले में लालू राज को टारगेट करना ठीक वैसे ही है जैसे प्रधानमंत्री जी देश के किसी भी मुद्दे को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर आरोप लगाते हैं. वे दोनों आज की बात नहीं करते कि उनकी सरकार ने क्या किया या फिर उनकी सरकार उस समस्या के समाधान के लिए क्या कर रही है.
अगर ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं जब पीएम मोदी किसी भी मामले को लेकर अंग्रेजों को दोष ठहराने लगेंगे. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश अक्सर रैलियों में गुस्सा कर रहे हैं. ये गुस्सा इस बात का सबित है कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है.
जब भी कोई व्यक्ति हताश होता है तो वह गुस्सा प्रकट करता है. वो कुछ भी दावा कर लें लेकिन बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस नेता ने इसके साथ कोरोना संकट में हुई दिक्कतों को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










