Bihar Election 2020: वोटिंग से पहले चिराग पासवान का वीडियो वायरल, कुछ घंटों बाद LJP प्रमुख का बयान भी आया सामने

Bihar Assembly Election 2020: Chirag Paswan बिहार चुनाव (Bihar Chunav) के पहले चरण की वोटिंग के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) को श्रद्धांजलि देने का रिहर्सल करते दिख रहे हैं.
Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की तस्वीर के सामने खड़े हैं. वीडियो को कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक ने ट्विटर पर शेयर किया है. कुछ घंटों के बाद चिराग पासवान का बयान भी सामने आया है.
लोजपा नेता चिराग पासवान के वीडियो को कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने ट्विटर पर शेयर किया है. पंखुड़ी पाठक ने वीडियो शेयर करते हुए अपनी बातों को रखा है. लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के वायरल वीडियो पर सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है. वहीं कुछ घंटों बाद चिराग पासवान का बयान भी सामने आया है. चिराग पासवान के ऑफिशिएल ट्विटर हैंडल से उनका बयान जारी किया गया है.
स्वर्गीय पिता की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि देने की जगह चिराग पासवान का यह ड्रामा शर्मनाक है ।
ऐसे लोगों की वजह से राजनीति बदनाम है ।
जनता को जागरूक हो कर अपने बीच के जन प्रतिनिधि चुन ऐसे ड्रामेबाजों को राजनीति से बाहर करना होगा । pic.twitter.com/hO53tLXCVN
— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) October 27, 2020
वीडियो के सामने आने के कुछ घंटों बाद चिराग पासवान का बयान भी आया. चिराग पासवान ने कहा है कि ‘पापा के निधन के 6 घंटे बाद ही मुझे पार्टी के कैंडिडेट्स की पहली सूची देनी थी. मुझे पार्टी के भी सभी कार्यों को पूरा करना है. 10 दिनो तक मुझे घर से बाहर नहीं जाना था इसलिए डिजिटल प्रचार के लिए वीडियो शूट करना ही था.’ चिराग पासवान ने वायरल वीडियो को लेकर बिहार सरकार पर भी हमला बोला है. सवाल किया कि ‘क्या उन्हें पापा के जाने का दुख प्रमाणित करने की जरुरत है?’
पापा के निधन के 6 घंटे बाद ही मुझे पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची देनी थी।मुझे पार्टी के भी सभी कार्यों को पूरा करना है। 10 दिनो तक मुझे घर से बाहर नहीं जाना था इस लिए डिजिटल प्रचार के लिए वीडियो शूट करना ही था। pic.twitter.com/nUUOaL9PZ2
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 27, 2020
बड़ी बात है कि 28 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है. इस दौरान राज्य के 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में राजद के 42 तो जदयू के 35 उम्मीदवार शामिल हैं. बीजेपी के 29, कांग्रेस के 21, माले के 8, हम के 6 और वीआईपी के एक प्रत्याशी भी मैदान में हैं. वहीं, रालोसपा के 43, लोजपा के 42 और बसपा के 27 उम्मीदवार हैं. लोजपा के 42 उम्मीदवारों में 35 जदयू के खिलाफ हैं. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर चिराग के वायरल वीडियो पर हंगामा मच गया है.
Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav : मांझी का चिराग पर हमला, बताया बिहार की राजनीति में कोरोना वायरस
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




