ePaper

Bihar Election 2020: पहले चरण के मतदान से पहले आरा में जदयू विधायक के काफिले पर हमला, दिखाए गए काले झंडे

Updated at : 27 Oct 2020 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: पहले चरण के मतदान से पहले आरा में  जदयू विधायक के काफिले पर हमला, दिखाए गए काले झंडे

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं पर हमले का सिलसिला जारी है. शिवहर जिले में जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी की हत्या के बाद सोमवार शाम आरा में जदयू विधायक पर जानलेवा हमला किया गया.

भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा सीट से जदयू के विधायक सह प्रत्याशी प्रभुनाथ राम पर जानलेवा हमला किया गया है. मीडिया से बात करते हुए प्रभुनाथ राम ने कुछ असामाजिक तत्वों और माले उम्मीदवार के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है.यह घटना अजीमाबाद के चिपुरा गांव में सोमवार देर शाम घटी है.

बताया जा रहा है कि विधायक सोमवार की देर शाम अजीमाबाद के चिपुरा गांव प्रचार करने गए थे. इस दौरान ही ग्रामीणों ने घेर लिया और उनको काला झंडा दिखाया गया और उनके गाड़ी पर पथराव किया गया. भीड़ को देख विधायक ने अपना काफिला मोड़ लिया.

Also Read: Bihar News: मुंगेर में चुनाव से एक दिन पहले भारी बवाल, दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली, एक की मौत, तीन घायल

पथराव में एक गाड़ी क्षतिग्रस्त भी हुई है. इसका वीडियो भी वायरल हो गया है. इस हमले में अब तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है. धायक ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस पड़ताल में जुट गई है.

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन