ePaper

Bihar Election 2020: कांग्रेस-RJD में इतनी क्षमता नहीं कि बिहार जीत सकें, AIMIM प्रमुख ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा

Updated at : 22 Oct 2020 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: कांग्रेस-RJD में इतनी क्षमता नहीं कि बिहार जीत सकें, AIMIM प्रमुख ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे नेताओं की जुबानी जंग एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी कूद पड़े हैं. यहां उनके निशाने पर भाजपा से ज्यादा राजद और कांग्रेस नजर आ रही है. बुधवार शाम उन्होंने कहा राजद और कांग्रेस में इतनी क्षमता नहीं कि वो बिहार जीत सकें.

विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे नेताओं की जुबानी जंग एआईएमएआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी कूद पड़े हैं. यहां उनके निशाने पर भाजपा से ज्यादा राजद और कांग्रेस नजर आ रही है. बुधवार शाम उन्होंने कहा राजद और कांग्रेस में इतनी क्षमता नहीं कि वो बिहार जीत सकें.

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि दोनों दलों के पास इमानदारी नहीं है और ना ही भाजपा पर लगाने के लिए कोई बड़ा आरोप. साथ ही कहा कि राजद-कांग्रेस के पास बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कोई विजन और रणनीति नहीं है. इससे पहले ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा था कि राजद और कांग्रेस ने कभी भी बिहार की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे बुनियादी मुद्दों को नहीं उठाया.

ओवैसी ने कहा था कि मैं आपके सामने एक विकल्प के रूप में आ रहा हूं. साथ में, हम न सिर्फ भाजपा को रोकेंगे बल्कि आपके मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे.उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए बताया था कि क्यों राजद और कांग्रेस से बेहतर विकल्प उनका ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट है.

गठबंधन के सीएम पद के चेहरा कुशवाहा की पार्टी रालोसपा सबसे ज्यादा 104 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि दूसरे स्थान पर मायावती की पार्टी बसपा है, बसपा ने 80 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. ओवैसी की पार्टी 24 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं तो वहीं समाजवादी जनता दल 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Also Read: Bihar Election News 2020 : कुशवाहा का वादा, सत्ता में आए तो पढ़ाई, कमाई, दवाई का होगा बेहतर इंतजाम

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन