Bihar Election 2020 : भाजपा में बागी नेताओं पर कार्रवाई, राजेंद्र, उषा, अनिल समेत नौ पार्टी से निष्कासित

Patna: Bihar Deputy CM Sushil Kumar Modi, state BJP in-charge Bhupendra Yadav and state party President Sanjay Jaiswal during BJP working committee meeting ahead of the Bihar assembly election, in Patna, Sunday, Aug 23, 2020. (PTI Photo)(PTI23-08-2020_000025B)
Bihar Election 2020 : पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने सोमवार को यह आदेश जारी किया.
पटना : भाजपा ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले अपने नौ नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने सोमवार को यह आदेश जारी किया.
इनमें रोहतास जिले के राजेंद्र सिंह व रामेश्वर चौरसिया, पटना जिले के अनिल कुमार व डॉ उषा विद्यार्थी, बांका जिले के मृणाल शेखर, जमुई जिले के रवींद्र यादव व अजय प्रताप, भोजपुर की श्वेता सिंह और जहानाबाद जिले की इंदु कश्यप शामिल हैं.
लोजपा के टिकट पर राजेंद्र सिंह दिनारा, रामेश्वर चौरसिया सासाराम, डॉ उषा विद्यार्थी पालीगंज, अनिल कुमार बिक्रम, रवींद्र यादव झाझा, मृणाल शेखर अमरपुर श्वेता सिंह संदेश और इंदु कश्यप जहानाबाद सीट से चुनाव लड़ रही हैं.
वहीं, अजय प्रताप रालोसपा के टिकट पर जमुई से लड़ रहे हैं. राजेंद्र सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे, जबकि रवींद्र यादव झाझा के वर्तमान विधायक हैं. वहीं, रामेश्वर चौरसिया, डॉ उषा विद्यार्थी, अनिल कुमार व अजय प्रताप पूर्व विधायक हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




