ePaper

Bihar Election 2020 : अंतिम दिन मोहनिया सीट से 10, रामगढ़ सीट से पांच नोमिनेशन

Updated at : 09 Oct 2020 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : अंतिम दिन मोहनिया सीट से 10, रामगढ़ सीट से पांच नोमिनेशन

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date 2020 : मोहनिया विधानसभा सीट से कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन मोहनिया विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने नोमिनेशन किया. वहीं, रामगढ़ विधानसभा सीट से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

गुरुवार को मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा पार्टी से सुमन देवी, जनतांत्रिक पार्टी से भूपेंद्र नाथ गौतम, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से इंद्रजीत राम, बहुजन मुक्ति पार्टी से राजनारायन राव, पुरुलर्स पार्टी से सोनी कुमारी, एनसीपी से राजेश कुमार, निर्दलीय अश्विनी कुमार, निर्दलीय दुलेश राम निराला, अखिल भारतीय अपना दल से अनिल कुमार व निर्दलीय शैलेंद्र पासवान ने पर्चा दाखिल किये.

जबकि, रामगढ़ विधानसभा सीट से गुरुवार को एनसीपी से रामबचन राम, सहलदेव विकास पार्टी से संजय कुमार कुशवाहा, पुरुलर्स पार्टी से इंद्रेश कुमार सिंह, निर्दलीय शंकर दयाल आनंद व निर्दलीय से रामबचन सिंह यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किये.

मोहनिया अनुमंडलीय कार्यालय से अनुसार, विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी एहतियात के साथ गुरुवार को संपन्न हो गयी. इसमें मोहनिया विधानसभा सीट से कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

वहीं, रामगढ़ विधानसभा सीट से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इस तरह मोहनिया व रामगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव में 28 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन