ePaper

Bihar Chunav: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन PM Modi ने बिहार के नाम लिखा पत्र, जनता से की ये अपील

Updated at : 06 Nov 2020 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन PM Modi ने बिहार के नाम लिखा पत्र, जनता से की ये अपील

Bihar Chunav,Pm Modi Letter to Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों के नाम चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान करने और फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की है.

विज्ञापन

Bihar Chunav,Pm Modi Letter to Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों के नाम चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान करने और फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की है. उन्होंने बिहार के लिए किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र इसमें किया है.

पीएम मोदी ने अपील की कि कुशासन नहीं, सुशासन पर मतदान करना है. हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्नास है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे नीतीश कुमार की सरकार की जरूरत है. बिहार में विकास के नाम पर मतदान हो रहा है. पत्र में लिखा है कि बिहार मे वोट जात पात पर नहीं, बल्कि विकास पर पड़ रहा है. यह वोट झूठे वादों पर नहीं, बल्कि पक्के इरादों और सुशासन पर है.

undefined

चार पेज के इस पत्र में उन्होंने कहा कि बिहार के विकास, विकास के लिए एनडीए पर विश्वास और विश्वास बनाने रखने के लिए एनडीए के संकल्प के बारे में बात करना चाहता हूं. पीएम मोदी ने कहा, युवा हों या बुजुर्ग, गरीब हों या किसान, हर वर्ग के लोग जिस प्रकार आशीर्वाद देने के लिए सामने आ रहे हैं, एक आधुनिक और नए विकास की तस्वीर दिखाता है.

undefined

बिहार में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान मतदाताओं के जोश ने हम सबको और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. पत्र में लिखा है- ‘साथियों, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि बिहार चुनाव का पूरा फोकस विकास पर केंद्रित रहा. एनडीए सरकार ने पिछले सालों में जो कार्य किए, उसका हमने न केवल रिपोर्ट कार्ड पेश किया. बल्कि जनता जनार्दन के सामने आगे का विजन भी रखा.

undefined
Also Read: Bihar Election: बिहार के सियासी रण में उतरे बॉलीवुड के साथ भोजपुरी स्टार, जानिए- कौन किस पार्टी के लिए किया प्रचार

गौरतलब है कि बिहार चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम 6 बजे खत्म हो गया. अंतिम चरण में 15 जिलों के 78 सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मतगणना 10 नवंबर को कराई जाएगी. पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 और दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान हुआ था.

undefined

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन