Bihar Chunav 2020: तेजस्वी को CM कैंडिडेट बनाने पर JDU का तंज, तेजप्रताप को क्यों भूल गए?

बिहार चुनाव 2020 के शंखनाद होने के बाद से सूबे में चुनावी माहौल गरमा चुका है. नेताओं की रैली और सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है. इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार पर किए जा रहे हमलों पर जदयू ने भी हमला बोला है.
बिहार चुनाव 2020 के शंखनाद होने के बाद से सूबे का चुनावी माहौल गरमा चुका है. नेताओं की रैली में और सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है. इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा नीतीश कुमार पर किए जा रहे हमलों पर जदयू ने भी हमला बोला है.
दरअसल बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक ट्वीट से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. जिसके एक अंश में उन्होंने लिखा कि थक चुके नीतीश कुमार जी वास्तविकता, तर्क और तथ्यों से भाग रहे है. इसका जवाब देते हुए जदयू ने तेजस्वी के दिल्ली प्रवास पर निशाना साधा और सीएम नीतीश को अनवरत परिश्रम करने वाला बताया.
कभी सुना है कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री @nitishkumar जी ने काम से छुट्टी ली हो? पहले आदरणीय वाजपेयी जी के साथ रेल मंत्री के तौर पर और पिछले 15 सालों से बिहार के विकासपुरुष के तौर पर वे अनवरत परिश्रम कर रहे हैं।वैसे हर आपदा के समय दिल्ली प्रवास कैसा लगता है @yadavtejashwi ?
1️⃣ https://t.co/C9otT07jMN— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 25, 2020
वहीं इस ट्वीट के माध्यम से जदयू ने तेजस्वी के पिता लालू यादव पर भी हमला बोला और लिखा कि ” मसखरी कर-कर के तो आपके पापा ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था, बिहार को मसखरी करने वाला नेता नहीं चाहिए, काम करने वाला चाहिए.
वैसे मसखरी कर-कर के तो आपके पापा ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था। बिहार को मसखरी करने वाला नेता नहीं चाहिए। काम करने वाला चाहिए। एंटरटेनमेंट के लिए तो आपका भाई @TejYadav14 भी बुरा नही है। उसी को क्यों नही घोषित कर देते मुख्यमंत्री उम्मीदवार?
2️⃣— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 25, 2020
Also Read: Bihar Election 2020: अयोध्या के राम लला से बड़ा बने सीतामढ़ी में सीता माता का मंदिर, कॉरिडोर भी भक्तों की जरूरत- चिराग
वहीं तेजप्रताप यादव पर चुटकी लेते हुए जदयू के हवाले से लिखा गया कि “आपका भाई तेजप्रताप भी बुरा नही है. उसी को क्यों नही घोषित कर देते मुख्यमंत्री उम्मीदवार?” साथ ही लिखा कि” एंटरटेनमेंट के लिए तो आपका भाई भी बुरा नही है. उसी को क्यों नही घोषित कर देते मुख्यमंत्री उम्मीदवार?
Posted by : Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




