Bihar Chunav 2020 : खूब उड़ रहा धुआं, डीजल-पेट्राेल का बढ़ा डिमांड, जानें किसकी कट रही चांदी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2020 12:26 PM
प्रतिकात्मक फोटो
Bihar Chunav 2020 : उम्मीदवाराें के रुपये पर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की चांदी कटने लगती है.
कंचन, गया : चुनाव आते ही कई व्यवसाय फलने-फूलने लगते हैं. चुनाव के पीरिडय में एक कहावत चरितार्थ हाेने लगती है- ‘माल महाराज के मिर्जा खेले हाेली.’ उम्मीदवाराें के रुपये पर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की चांदी कटने लगती है.
मतदान के दिन तक नेताओं व कार्यकर्ताओं के न केवल कुर्ते-पायजामे का क्रीज टाइट रहता है, बल्कि कई जाेड़े कुर्ते-पायजामे भी नये सिल जाते हैं. और-ताे-और गाड़ियाें में ईंधन के खर्च के लेकर स्वयं के दिन-रात का भाेजन भी अपने घर या पैसे का नहीं हाेता है. अब उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजाेर है या संपन्न इसकी परवाह नेता, कार्यकर्ता नहीं करते.
उनके पास रुपये आ कहां से रहे हैं. धन जुटाने में उम्मीदवाराें काे कितने पसीने बहाने पड़ते हैं, इसकी परवाह नहीं हाेती. उन्हें बस चिंता रहती है कि कुर्ता-पायजामा पहनकर निकल जाना है आैर नेताआें के पास बैठकर सही-गलती आंकड़े बताकर अपना उल्लू सीधा करते रहना है.
यह हर किसी उम्मीदवार के साथ लागू हाेता है. उम्मीदवार अपनी धुन में यह देख ही नहीं पाता, कि किधर क्या हाे रहा है. उन्हें काैन धाेखे में रख रहा है या काैन पूरी तन्मयता के साथ उसके साथ खड़ा है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










