ePaper

बिहार चुनाव: कैंसर के बावजूद ड्यूटी पर पहुंचा पुलिस का जवान, पूरा कराया मतदान

Updated at : 07 Nov 2020 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव: कैंसर के बावजूद ड्यूटी पर पहुंचा पुलिस का जवान, पूरा कराया मतदान

Bihar Assembly Elections 2020 : औराई थाने में दरोगा के पद पर तैनात शमीम खान ऐसे कर्मवीर हैं, जो कैंसर होने के बावजूद चुनावी ड्यूटी कर अपने फर्ज को बखूबी अंजाम दिया.

विज्ञापन

Bihar Assembly Elections 2020 : चुनाव में ड्यूटी लगने पर अधिकांश सरकारी कर्मचारी घर में किसी परिजन को गंभीर बीमारी या कुछ बहाना बताकर ड्यूटी कटवाने के भरसक प्रयास करते हैं, पर कुछ ऐसे भी कर्मवीर हैं चाहे कैसी भी समस्या हो पर अपना फर्ज निभाना नहीं भूलते हैं. औराई थाने में दरोगा के पद पर तैनात शमीम खान ऐसे कर्मवीर हैं, जो कैंसर होने के बावजूद चुनावी ड्यूटी कर अपने फर्ज को बखूबी अंजाम दिया.

बता दें कि औराई थाने में दरोगा के पद पर तैनात शमीम खान कैंसर से जूझ रहे हैं. सासाराम से रहने वाले शमीम खान औराई में परिवार के साथ रहते हैं. वह 2 वर्ष औराई थाने में तैनात हैं. शमीम खान का पटना के कैंसर रोग संस्थान में इलाज चल रहा है. हांलाकि चुनाव से पहले उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था लेकिन ड्यूटी लगाने पर शमीम खान ने अपने फर्ज को बखूबी निभाया.

Also Read: बिहार चुनाव: RJD उम्मीदवार पर होगी कार्रवाई, पार्टी का चुनाव चिन्ह लगाकर पहुंचे थे पोलिंग बूथ

फिलहाल बिहार चुनाव के तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोटिंग जारी है और मतदाताओं का उत्साह बरकरार है. इस चरण में कुल 1204 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 110 महिला शामिल हैं. वहीं चुनाव में तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक 54 फीसदी मतदान हुआ है.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : चिराग का आरोप, JDU के नेता तीसरे चरण के मतदान में भी BJP के प्रत्याशियों संग कर रहे भीतरघात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन