Bihar Chunav में खूब चल रहा है पैसों का खेल, लोकसभा चुनाव का भी टूटा रिकार्ड, जानिए कितने रुपए बरामद हुए

Bihar Chunav 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 17 ज़िलों की 94 सीटों पर मतदान मंगलवार को सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त हो गया है.
Bihar Chunav 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 17 ज़िलों की 94 सीटों पर मतदान मंगलवार को सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त हो गया है. सूबे में में शाम 6 बजे तक 53.98 फीसदी वोटिंग हुई है. इस चरण में कुल 1463 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है. वहीं दूसरे चरण के मतदान के बाद चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सूबे में हुए वोटिंग के बारे में जानकारी दी.
बिहार में अब तक 65.22 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 16.68 करोड़ और 2015 के विधानसभा चुनाव में 23.81 करोड़ बरामद किए गए थे: चंद्र भूषण कुमार उप चुनाव आयुक्त pic.twitter.com/SVkVtGWp6C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
मंगलवार को उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दूसरे चरण में कुल 1463 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिनमें से 494 उम्मीदवारों की आपराधिक केस हिस्ट्री थी. उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक 65.22 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में 16.68 करोड़ और 2015 के विधानसभा चुनाव में 23.81 करोड़ बरामद किए गए थे.
Also Read: Bihar Chunav 2020: जब मंच से CM नीतीश कुमार ने जीत लिया विरोधियों का दिल, देखिए VIDEO
बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान भी बिना किसी अप्रिय घटना का समाप्त हो गया है. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है.दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं ने कोरोना के बावजूद बढ़-चढ़ कर वोटिंग में हिस्सा लिया. बिहार में कुल 38 जिलों में से 31 में मतदान हो गया है, 8 जिले जिनमें दूसरे चरण का चुनाव हुआ, वहां तीसरे चरण में भी चुनाव होगा. तीसरे चरण में 7 नवंबर को कुल 15 जिलों में मतदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




