ePaper

बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का नीतीश कुमार ने किया स्वागत

Updated at : 25 Sep 2020 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का नीतीश कुमार ने किया स्वागत

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत किया है. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा. जबकि, सभी चरणों के लिए मतगणना 10 नवंबर को होगी.

विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत किया है. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा. जबकि, सभी चरणों के लिए मतगणना 10 नवंबर को होगी.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 25 हजार और बीए की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपये उपलब्ध कराये जाएंगे. सीएम नीतीश ने इसके साथ ही कहा कि स्किल डेवलपेंट एवं प्रोमोटिंग इंटरप्रेरन्योशिप के लिए सरकार एक नया विभाग बनायेगी. आइटीआइ एवं पोलटेक्निक इंस्ट्यूट इसके अधीन आयेंगे. इसके तहत सरकार की ओर से उनलोगों को आर्थिक मदद दी जायेगी जो अपना वेंचर स्टार्ट करना चाहते है.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के परिणाम पर एक नजर, जानिए किस दल को मिली थी कितनी सीटें

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर होगी और उम्मीदवार अपना नामांकन 12 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं. दूसरे चरण के लिए नौ अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी, 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 19 अक्टूबर नामांकन वापसी की आखिरी तिथि होगी.

Also Read: बिहार चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने कहा, जनता ‘कुशासन’ से चाहती है छुटकारा

तीसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर होगी और उम्मीदवारी वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गयी है. नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ जाने वाले लोगों की संख्या दो तक ही सीमित की गयी है, जबकि घर-घर प्रचार अभियान में उम्मीदवार सहित अधिकतम पांच लोग हो सकते हैं.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : जनसभाओं और उम्मीदवार के लिए घर-घर प्रचार अभियान को लेकर निर्वाचन आयोग रखी ये शर्त

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन