ePaper

बिहार चुनाव : औवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने 18 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, महागठबंधन में नहीं होगी शामिल

Updated at : 01 Sep 2020 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव : औवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने 18 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, महागठबंधन में नहीं होगी शामिल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम करीब पचास सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी. मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तारूल इमाम और हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसेन ने 18 सीटों के नाम तय किये. कोचाधामन, किशनगंज, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कसबा, अररिया, नरपतगंज, छातापुर, प्राणपुर, जाले, दरभंगा, सुगौली, भागलपुर, गया, पूर्णिया, धमदाहा, पीरो और मनिहारी पर पार्टी के उम्मीदवार होंगे. इसके पहले पार्टी 11 सीटों की घोषणा कर चुकी है.

बसपा बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव

बहुजन समाज पार्टी बिहार विधान सभा की 243 सीटों पर लड़ेगी खुद अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. प्रदेश अध्यक्ष भारत बिंद ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर पार्टी का किसी दल से गठबंधन नहीं है. महागठबंधन में शामिल होने का झूठा प्रचार किया जा रहा है. पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में बसपा के सभी कार्यकर्ता चुनाव को की तैयारी में जुट गये हैं. सभी विधानसभा के पदाधिकारियों व कर्मठ कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है. उन्हें निर्देश दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाये.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन