बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनायी स्क्रीनिंग कमेटी, अविनाश पांडे होंगे अध्यक्ष

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनायी स्क्रीनिंग कमेटी, अविनाश पांडे होंगे अध्यक्ष

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के पूर्व महासचिव अविनाश पांडे करेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, देवेंद्र यादव और काजी निजामुद्दीन को इस समिति का सदस्य बनाया गया है.

कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह इस समिति में पदेन सदस्य होंगे. स्क्रीनिंग कमेटी चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर मुहर लगती है. बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन