ePaper

Bihar Election 2020 : बिहार के आधे से ज्यादा विधायकों पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस, RJD से सबसे ज्यादा नाम

Updated at : 13 Oct 2020 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : बिहार के आधे से ज्यादा विधायकों पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस, RJD से सबसे ज्यादा नाम

Bihar Election 2020 : फिलहाल बिहार विधानसभा में 240 विधायक हैं. इनमें से आधे से ज्यादा विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : बिहार में राजनीतिक मौसम की शुरुआत हो चुकी है. पहले चरण के मतदान में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सूबे में सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है. पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अक्टूबर-नवबंर में होने वाले इस लोकतंत्र के महापर्व में कुछ दागी लोग भी शामिल होते हैं. फिलहाल बिहार विधानसभा में 240 विधायक हैं. इनमें से आधे से ज्यादा विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं. इसका खुलासा एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में हुआ है .

बिहार चुनाव के पहले आये एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार 240 विधायकों में से 67 प्रतिशत यानि विधायक करोड़पति हैं. 240 बिहार विधानसभा में 240 विधायकों में से 136 विधायकों पर क्रिमिनल केस हैं वहीं 94 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. रिपोर्ट के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस वाले 41 फीसदी विधायक राजद में हैं. कांग्रेस में 40 फीसदी विधायक, जदयू में 37 फीसदी विधायक और भाजपा के 35 फीसदी विधायक दागी हैं.

Also Read: Bihar Election 2020: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर विधायक, केवल तीन MLA के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कुल 240 विधायकों में 160 विधायक कोरोड़पति हैं. सबसे ज्यादा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाडेट के विधायक करोड़पति हैं. दो पार्टियों के 51-51 विधायक करोड़पति हैं. बता दें कि बिहार के दो ऐसे भी विधायक हैं जिनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ रूपये या उससे ज्यादा है. खगड़िया सीट से जेडीयू की विधायक पूनम देवी बिहार विधानसभा की सबसे अमीर विधायक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन