Bihar Election 2020: बिहार चुनाव के दौरान सड़क पर दिखा दिलचस्प दृश्य जब बैलगाड़ी पर चढ़कर नामांकन करने पहुंचे नेताजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2020 5:28 PM
बिहार चुनाव 2020 को लेकर नामांकन का दौर जारी है. वहीं अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा में बेहद दिलचस्प दृश्य सामने दिखा जब जनअधिकार पार्टी (जाप) के प्रत्याशी बैलगाड़ी पर चलकर सड़क पर जाते दिखे.
बिहार चुनाव 2020 को लेकर नामांकन का दौर जारी है. वहीं अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा में बेहद दिलचस्प दृश्य सामने दिखा जब जनअधिकार पार्टी (जाप) के प्रत्याशी बैलगाड़ी पर चलकर सड़क पर जाते दिखे.
दरअसल अररिया के नरपतगंज विधानसभा सीट के लिए नामांकन कार्य जारी है. यहां से पप्पू यादव की जनअधिकार पार्टी ने प्रिंस विक्टर को अपना प्रत्याशी बनाया है. जो आज अपना नामांकन दाखिल करने निकले. इस दौरान वो बैलगाड़ी पर चढ़कर ही नामांकन के लिए निकले.
बता दें कि अररिया जिलान्तर्गत 6 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र है, जिनमें नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट और सिकटी शामिल हैं. ये सभी अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. सभी विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे और आखिरी चरण में 7 नवंबर को होना है.
Also Read: Bihar chunav: चुनाव के ठीक पहले ओवैसी की पार्टी AIMIM में बगावत, नारेबाजी कर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
Posted by : Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










