ePaper
Live Updates

Bihar Assembly Election 2020, LIVE Updates: प्रथम चरण में 1090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए

Updated at : 10 Oct 2020 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020, LIVE Updates: प्रथम चरण में 1090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए

Bihar Assembly Election 2020, LIVE News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 94 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जायेगी. इस चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जायेगा. वहीं पहले दिन कई जगहों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:04 PM. 10 Oct 2010:04 PM. 10 Oct

264 उम्मीदवारों के नामांकन गलत पाये गए

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 71 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये 1,090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए हैं. बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से शनिवार को यह जानकारी मिली. अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नामांकन जांचने की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 71 सीटों के लिये 1354 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था और जांच के बाद इनमें से 1090 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाये गए हैं. 264 उम्मीदवारों के नामांकन गलत पाये गए हैं.

10:04 PM. 10 Oct 2010:04 PM. 10 Oct

12 अक्टूबर से सुशील मोदी का चुनावी कार्यक्रम

बिहार के उपमख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 12 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10.40 बजे हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर झंझारपुर जायेंगे. जहां पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्रा के नामांकन के कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद सुशील मोदी 1.40 बजे अपराह्न वहां से प्रस्थान कर नवादा के वारसलीगंज जायेंगे. जहां विधायक अरूणा देवी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे.

बिहार चुनावों 2020 के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन प्रमुख नेताओं के नाम

10:04 PM. 10 Oct 2010:04 PM. 10 Oct

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के ये स्टार प्रचारक आयेंगे बिहार

कांग्रेस ने शनिवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी स्टार प्रचारक होंगे. इसके साथ ही मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है. जबकि, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, तारिक अनवर, शत्रुघ्न सिन्हा, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल और रणदीप सुरजेवाला का भी नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल है.

10:04 PM. 10 Oct 2010:04 PM. 10 Oct

जेपी नड्डा रविवार को गया में जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे जो बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की पहली जनसभा होगी. बिहार में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान 28 अक्टूबर को होगा.

बिहार चुनाव 2020 News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को गया में जनसभा को करेंगे संबोधित

10:04 PM. 10 Oct 2010:04 PM. 10 Oct

कोरोना महामारी के मद्देनजर चुनाव प्रचारकों की अधिकतम संख्या घटाकर 30 हुई

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रचारकों की अधिकतम संख्या घटाकर 30 कर दी है, वहीं गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए प्रचारकों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी. पहले सभी पार्टियों के लिए स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या 40 तय की गयी थी.

बिहार चुनाव 2020 : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया, मनमोहन, राहुल सहित इन नेताओं ने नाम

10:04 PM. 10 Oct 2010:04 PM. 10 Oct

भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज संगीता निर्दलीय उतरेंगी मैदान में

अमनौर विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेत्री संगीता सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया. शुक्रवार को संगीता सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के हुसेपुर पंचायत के नोनिया टोली में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया. बैठक में मौजूद महिलाओं ने एक आवाज में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही गयी. इस मौके पर संगीता सिंह ने कहा कि सभी पार्टियां महिलाओं को आगे बढाने की बात करते हैं, परंतु टिकट देने के समय यह सब बातें भूल जाते हैं.

बिहार चुनाव 2020 : भाजपा के परशुराम से सियासी जंग हार गये पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय!, बक्सर सीट पर बदला सियासी गणित

10:04 PM. 10 Oct 2010:04 PM. 10 Oct

पूर्व मंत्री का हुआ विरोध, तो जदयू प्रत्याशी ने किया सिंबल लौटाने का फैसला

मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा सीट पर जदयू द्वारा बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिए जाने का विरोध पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा. अब खुद यहां के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने सिंबल लौटाने का फैसला किया.

1:28 PM. 10 Oct 201:28 PM. 10 Oct

प्रतिष्ठित संस्थानों से आये लोग चुनाव मैदान में

बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार कुछ खास पढ़े लिखे लोगों ने दस्तक दी है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक जेएनयू और दूसरे प्रतिष्ठित संस्थानों से आये लोग चुनाव मैदान में हैं. इनमें प्रतिष्ठित खिलाड़ी, अफसर और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ लोग शामिल हैं. राजनीतिक जानकार इसे शुभ संकेत मान रहे हैं.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

मुश्किलें बढ़ी

चुनावी गहमागहमी व कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट सेंट अप परीक्षा की तिथि घोषित कर स्कूल व कॉलेजों की मुश्किलें बढ़ा दी है. बोर्ड ने 14 अक्तूबर से परीक्षा की तिथि घोषित की है. इधर कोरोना संकट के साथ ही जिले में बिहार विधानसभा के दूसरे व तीसरे चरण का मतदान क्रमशः तीन व सात नवंबर को घोषित हो चुका है.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

ये है रणनीति

विधानसभा चुनाव में इस बार जदयू-भाजपा स्ट्राइक रेट को लेकर गंभीर है. एनडीए नेताओं ने दावा किया है कि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में होगा और दोनों दलों को मिला कर 200 से अधिक सीटें आयेंगी. इनमें हम और वीआइपी की सीटें भी होंगी. इसके चलते दोनों ही पार्टियां अपने-अपने कोटे की सीटों को लेकर ज्यादा गंभीर हैं.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

शिकायत दर्ज

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी भूषण कुमार झा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दर्ज करायी है. उनका कहना है कि चुनाव आयोग की अनुमति के बिना मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बी.आर.ए बिहार विश्वविद्यालय ने रामश्रेष्ठ सिंह महाविद्यालय की वर्तमान तदर्थ समिति को भंग कर नई तदर्थ समिति गठित की है. जिसके अध्यक्ष वर्तमान शिक्षक निर्वाचन तिरहुत क्षेत्र से एक प्रत्याशी को बनाया गया हैं.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

वीआईपी में शामिल

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति के पल-पल बदल रहे नजारे के साथ नेताओं के परिचय भी बदल रहे हैं. भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हरि सहनी अब वीआइपी नेता हो गए हैं. इसी तरह पूर्व एमएलसी सह भाजपा नेता मिश्री लाल यादव ने भी वीआइपी का दामन थाम लिया है. आसन्न विधानसभा चुनाव में ये दोनों नेता वीआइपी के टिकट पर मैदान में उतरेंगे.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

सासाराम का ये है चुनावी समीकरण

1951 से अबतक हुए विधानसभा चुनावों में मात्र छह महिलाएं ही विधायक बन सकी हैं. सासाराम, करगहर व चेनारी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में तो कभी कोई ऐसी महिला नेत्री चुनाव मैदान में नहीं उतरी जो दूसरे स्थान पर भी पहुंची हो. अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों नोखा व काराकाट से दो-दो तथा डेहरी व दिनारा से एक महिला विधायक बन चुकी हैं.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

डमी उम्मीदवारों पर होगी कार्रवाई

इस बार विधानसभा चुनाव में अगर डमी उम्मीदवार का खुलासा होता है, तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव के लिए डमी कैंडिडेट की पहचान कर उस पर आइपीसी की धारा 171 एच के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

यहां अब तक नहीं खुला कांग्रेस का खाता

रजौली में सामान्य सीट के रूप में ही लोकतंत्र की नींव पड़ी थी. वर्ष 1957 से 1962 तक यह सीट सामान्य वर्ग के लिए थी. 1967 से सीटों पर आरक्षण की व्यवस्था लागू हुई. इसके बाद रजौली अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हो गयी.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

जदयू की ये है रणनीति

विधानसभा चुनाव में युवाओं को लुभाने के लिए जनता दल यूनाइटेड वाट्सएप पर मैसेज भेजेगा. इसके लिए जिला जदयू ने 7200 लोगों का वाट्सएप ग्रुप बनाया है. इस वाट्सएप ग्रुप में रोज सरकार के कामों को गिनाते हुए 15 मैसेज डाले जाते हैं. इस मैसेज को सभी दूसरे लोगों को भेजते हैं. जदयू का दावा है कि यह मैसेज एक दिन में करीब एक लाख लोगों को पहुंच जाता है.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

14 पर्चा रद्द

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए हुए 130 नामांकन में से शुक्रवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान 14 प्रत्याशियों की छंटनी हो गयी है. प्रत्याशियों के कागजात में कमी पाये जाने पर निर्वाचन कार्यालय ने इनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया है.

12:47 PM. 10 Oct 2012:47 PM. 10 Oct

35 पर्चा रद्द

पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हुए नामांकन के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. जांच पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. इस क्रम में 35 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

रघुवंश बाबू के बेटे ने राजद पर साधा निशाना

दिवंगत राजद नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश बाबू के पुत्र सत्यप्रकाश सिंह ने जदयू में शामिल होने के एक दिन बाद विपक्षी राजद पर निशाना साधा. मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी सिर्फ नाम की समाजवादी है. उसमें सारे काम समाजवादी विचारधारा के उलट हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पिता कहा करते थे कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को राजनीति में होना चाहिए. मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति की रही है, लेकिन एक परिवार से एक ही व्यक्ति राजनीति में होने की प्रतिबद्धता के कारण राजनीति में नहीं आया.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

पहले चरण में ओवैसी की पार्टी के दो प्रत्याशी

पहले चरण में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के दो प्रत्याशी मैदान में है. औवैसी ने ट्वीट कर कहा कि इंशाअल्लाह पहले चरण में दो प्रत्याशी उतारे हैं. गुरुआ विधानसभा से कौशिला देवी मांझी और शेरघाटी विधानसभा से मसरूर आलम. आपका वोट आपके ही सम्मान और स्वाभिमान के लिए होगा.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

नामांकन करने वाले 94 उम्मीदवारों में 11 का नामांकन रद्द

पटना जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन करने उम्मीदवारों के दस्तावेज की शुक्रवार को स्क्रूटनी की गयी. इसमें पांचों विधानसभा के नामांकन करने वाले 94 उम्मीदवारों में से 11 का नामांकन दस्तावेज में गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया गया. सबसे अधिक मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र से छह उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों की सूची को दिया जा रहा अंतिम रूप

भाजपा 30 स्टार प्रचारकों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है. इसमें नंबर वन स्टार प्रचारक पीएम मोदी होंगे. इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार समेत अन्य नेता स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं. फिलहाल पार्टी जल्द ही अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने जा रही है.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

पटना के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक भी ने नहीं किया नामांकन

विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार से उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो गया. पहले दिन छह विधानसभा क्षेत्र बख्तियारपुर, पटना सिटी, दीघा, कुम्हरार, पटना सिटी व फतुहा में एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया. जबकि मनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के रामस्वरूप चौहान, दानापुर निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के रघुवीर महतो व बांकीपुर से निर्दलीय उम्मीदवार प्रभाष चंद्र शर्मा ने नामांकन दाखिल किया.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

सुशील मोदी ने कसा तंज

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार शाम एक के बाद एक कई ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव और राजद पर निशाना साधा. लालू यादव को एक मामले में जमानत मिलने पर उन्होंने लिखा कि राजद ऐसे जश्न मना रहा है, जैसे वे बाइज्जत बरी कर दिये गए हों

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

भाकपा माले ने जारी की 15 स्टार प्रचारकों की सूची

भाकपा-माले ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी एवं विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए 15 स्टार प्रचारकों की अपनी सूची जारी कर की जिसमें महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के साथ पोलित ब्यूरो की सदस्य कविता कृष्णन भी शामिल हैं. विपक्षी महागठबंधन द्वारा किए गए सींट बंटवारे के तहत राष्ट्रीय जनता दल 144 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा. कांग्रेस को 70 सीटें दी गई है . सीट विभाजन में माकपा को छह, भाकपा को चार और भाकपा-माले को 19 सीटें दी गई हैं .

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

दीघा सीट से पु्ष्पम प्रिया ने शांभवी को उतारा

दीघा विधानसभा क्षेत्र (181) से पटना की शांभवी पु्ष्पम प्रिया की पार्टी प्लुरल्स की उम्मीदवार होंगी.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों को जदयू ने दिया टिकट

दूसरे चरण के बिहार विधानसभा चुनाव के कुछ प्रत्याशियों को जदयू ने टिकट दिया. इसमें मुख्य रूप से खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह शामिल रहे. वहीं पार्टी ने आगामी चुनाव के मद्देनजर एक नये प्रवक्ता के रूप में प्रगति मेहता की नियुक्ति की है.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

वीआईपी ने दो प्रत्याशियों को दिया सिंबल

दरभंगा जिला के केवटी विधानसभा से हरि सहनी और अलीनगर विधानसभा से मिश्री लाल यादव को एनडीए समर्थित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नाव छाप का सिंबल दिया गया.

10:49 PM. 9 Oct 2010:49 PM. 9 Oct

जदयू के एक और नेता ने की बगावत

खबर आ रही है कि मधुबनी के जदयू जिलाउपाध्यक्ष टिकट न मिलने से नाराज होकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने बेनीपट्टी विधान सभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है.

3:36 PM. 9 Oct 203:36 PM. 9 Oct

पहले चरण में 71 सीटों पर कुल 1357 प्रत्याशी

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार चुनाव के पहले चरण में कुल 1357 प्रत्यशियों ने नामांकन किया है. 71 विधानसभा में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है.

3:36 PM. 9 Oct 203:36 PM. 9 Oct

कांग्रेस में टिकट बंटवारे की जांच की मांग

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के टिकट बंटवारे के बाद इसकी जांच कराने की मांग की है. साथ ही पहले चरण की 21 सीटों में सात सीटें किसी खास समुदाय को देने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष चंदान बागची ने पहले चरण के टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी आलाकमान से तीन सदस्यीय कमेटी जांच करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि टिकट बंटवारे में पारदर्शिता नहीं बरती गयी है.

3:57 PM. 9 Oct 203:57 PM. 9 Oct

सुलतानगंज से 18 और कहलगांव से 15 उम्मीदवारों का नामांकन

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन शुक्रवार को भागलपुर के पांच विधानसभा में शुरू हो गया. दूसरे चरण में भागलपुर, नाथनगर, बिहपुर, गोपालपुर व पीरपैंती विधानसभा का चुनाव होगा. इसे लेकर समीक्षा सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी प्रणव कुमार व एसएसपी आशीष भारती ने पत्रकारों को जानकारी दी. डीएम ने कहा कि पहले चरण का चुनाव कहलगांव व सुलतानगंज विस का होगा. पहले चरण में सुलतानगंज से 18 और कहलगांव से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:54 PM. 9 Oct 202:54 PM. 9 Oct

कल पटना आएंगे जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार की रात पटना आएंगे. वे रविवार को गया जाएंगे जहां गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगेय. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मगध और शाहाबाद क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे.

2:54 PM. 9 Oct 202:54 PM. 9 Oct

जेडीयू के पूर्व विधायक रालोसपा में शामिल

खबर आ रही है कि जेडीयू के पूर्व विधायक रालोसपा में शामिल हो गए हैं. महुआ से पूर्व जेडीयू विधायक थे रविंद्र राय. मोतिहारी किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भी जुड़े थे. उन्होंने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता ली.

2:54 PM. 9 Oct 202:54 PM. 9 Oct

लालू प्रसाद की जमानत पर राजद का बयान

लालू प्रसाद यादव को आज एक मामले में जमानत मिली जिसके बाद राजद ने ट्वीट कर सीएम नीतीश और बेजपी पर निशाना साधा. लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद जी को आधी सजा अवधि पूर्ण होने पर चौथे केस में जमानत मिल गयी है. अभी एक केस बाक़ी है जिसकी आधी सजा अवधि 9 नवंबर को पूर्ण होने पर वो बाहर आ सकेंगे. अनेक बीमारियों और उम्र के बावजूद भी नीतीश-बीजेपी ने तिकड़म कर उन्हें बाहर नहीं आने दिया.

2:01 PM. 9 Oct 202:01 PM. 9 Oct

कांशीराम को राजद ने दिया श्रदांजलि

बसपा के नेता रहे कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर राजद ने श्रदांजलि दिया है. राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता के प्रबल पुरोधा, बेआवाज़ की आवाज़, कमज़ोरों की तरक्की के पैरोकार, बहुजन समाज की लड़ाई का आजीवन नेतृत्व करने वाले मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उनको कोटिशः नमन.’

2:01 PM. 9 Oct 202:01 PM. 9 Oct

पियूष गोयल को प्रभार

रामविलास पासवान के निधन के बाद पियूष गोयल को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राष्ट्रपति भवन से इस बाबत अधिसूचना जारी हुई है.

2:01 PM. 9 Oct 202:01 PM. 9 Oct

कांटी से इसराइल मंसूरी राजद उम्मीदवार

राजद ने दूसरे चरण के लिए सिंबल देना शुरू कर दिया है. कांटी से इसराइल मंसूरी को टिकट दिया गया है.

2:01 PM. 9 Oct 202:01 PM. 9 Oct

चुनाव के बाद ही बाहर आ पाएंगे लालू?

राजद के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद जी को आधी सजा अवधि पूर्ण होने पर चौथे केस में जमानत मिल गयी है. अभी एक केस बाक़ी है जिसकी आधी सजा अवधि 9 नवंबर को पूर्ण होने पर वो बाहर आ सकेंगे. अनेक बीमारियों और उम्र के बावजूद भी नीतीश-बीजेपी ने तिकड़म कर उन्हें बाहर नहीं आने दिया.

2:01 PM. 9 Oct 202:01 PM. 9 Oct

प्रशांत भूषण ने कहा….

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि अगर बिहार और देश को महिला, दलित और अल्पसंख्यक पर अत्याचारों से बचाना है; अगर किसानों को अडानी, अंबानी से बचाना है; अगर युवाओं को नौकरियां दिलवानी है; अगर न्यायपालिका, इलेक्शन कमिशन, मीडिया को सुधारना है; अगर लोकतंत्र बचाना है; तो इसकी शुरुआत बिहार में भाजपा/जेडीयू की हार से होगी

2:01 PM. 9 Oct 202:01 PM. 9 Oct

50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना बिहार विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. राउत ने आगे कहा कि चुनावी रैली को आदित्य और उद्धव ठाकरे संबोधित करेंगे.

2:01 PM. 9 Oct 202:01 PM. 9 Oct

45 साल बाद बिहार चुनाव में नहीं दिखेंगे जेपी आंदोलन के दो चेहरे

बिहार विधानसभा चुनाव में 45 साल बाद ऐसा होगा, जब जेपी आंदोलन के दो बड़े चेहरे नहीं दिखेंगे. इनमें पहला नाम है, रामविलास पासवान और दूसरा लालू यादव.

12:05 PM. 9 Oct 2012:05 PM. 9 Oct

लालू को बेल

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चाईबासा मामले में हाईकोर्ट ने जमानत दे दिया है. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले लालू यादव जेल से बाहर निकल सकते हैं.

11:47 AM. 9 Oct 2011:47 AM. 9 Oct

डीएम ने निरिक्षण किया

मुजफ्फरपुर में ईवीएम कोषांग का डीएम ने निरिक्षण किया. बता दें कि दूसरे चरण का चुनाव मुजफ्फरपुर के कुछ विधानसभा में भी होगा.

Bihar Assembly Election 2020, LIVE Updates: प्रथम चरण में 1090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए
11:34 AM. 9 Oct 2011:34 AM. 9 Oct

क्या बिहार चुनाव से पहले बाहर आएंगे लालू यादव?

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर रांची हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई. जस्टिस अपरेश कुमार की अदालत में सुनवाई होगी. बताया जा रहा है कि आधी सजा पूरी होने पर जमानत का आग्रह किया गया है. चाईबासा कोषागार से जुड़े अवैध निकासी मामले में जमानत की गुहार लगाई गई है.

11:01 AM. 9 Oct 2011:01 AM. 9 Oct

इस बार ज्यादा सुरक्षा बल आने की है संभावना

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इस बार ज्यादा केन्द्रीय बलों के बिहार आने की संभवना है. पिछली बार सवा सात सौ कंपनियां बिहार को मिली थीं. इस बार तीन चरणों में मतदान होना है लिहाजा पूर्व के मुकाबले ज्यादा बल बिहार को मिलने की प्रबल संभावना है. निर्वाचन आयोग द्वारा अर्द्धसैनिक बलों की 300 कंपनी मुहैया कराई गई है। इनमें से 255 कंपनियां दूसरे प्रदेशों से आई हैं जबकि 45 पहले से बिहार में मौजूद थीं.

11:01 AM. 9 Oct 2011:01 AM. 9 Oct

पटना में नौ विधानसभा सीटों के लिए नामांकन आज से

पटना जिले में दूसरे चरण के नौ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन शुरू होगा. इसके लिए तमाम निर्वाची कार्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गयी है. गांधी मैदान के पुराने समाहरणालय में दीघा, बांकीपुर और बख्तियारपुर (तीन) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार नामांकन करायेंगे. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि नामांकन को लेकर आवश्यक तमाम व्यवस्थाएं की गयी है. दूसरे चरण में बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर व फुलवारीशरीफ में चुनाव होगा.

Bihar Chunav 2020 : पहले चरण में BJP के खिलाफ LJP का एक भी प्रत्याशी नहीं, JDU की 35, HAM की 6, VIP की एक सीट पर दिया चैलेंज

11:01 AM. 9 Oct 2011:01 AM. 9 Oct

एक दर्जन से अधिक को राजद ने बांटे सिंबल

राजद ने दूसरे चरण के लिए टिकट बांटना शुरू कर दिया है. इस सीट में राजद के 31 सिटिंग विधायक हैं. इसके अलावा महागठबंधन के छह सिटिंग विधायकों की किस्मत भी दांव पर लगी है. अभी तक बांटे गये टिकटों में तरैया और बरौली के सिटिंग विधायकों के टिकट काटे जाने की सूचना है.

राजद ने जिन लोगों को अभी तक औपचारिक तौर पर अपना सिंबल प्रदान कर दिया है, उनमें कल्याणपुर से मनोज यादव, रुन्नीसैदपुर से मंगीता देवी, मीनापुर से मुन्ना यादव, बैकुंठपुर प्रेम शंकर यादव, बरौली से रेयाबुल हक राजू , हथुआ राजेश कुशवाहा, तरैया सिपाही लाल महतो, महनार से रामा सिंह की पत्नी , पीरपैंती सुरक्षित से राम विलास पासवान, इस्लामपुर से राकेश रौशन, हिलसा से अतरीमुनि शक्ति यादव और कुम्हरार से डॉ धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी शामिल हैं. हालांकि पार्टी ने अभी औपचारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है

दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 सीटों पर नामांकन आज से, JDU की साख दांव पर तो तेजस्वी-तेजप्रताप की किस्मत का भी होगा फैसला

11:01 AM. 9 Oct 2011:01 AM. 9 Oct

दूसरे चरण में यहां मतदान: (Second Phase Voting)

दूसरे चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराया जाना है, उनमें नौतन, चनपटिया, बेतिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मधुबन, शिवहर, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, कुशेश्वरस्थान, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, मीनापुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बडहरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजापाकर, राघोपुर, महनार, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसरा, हसनपुर, चेरियाबरियापुर, बछवारा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली, खगड़िया, बेलदौरा, परबत्ता, बिहपुर, गोपालपुल, पीरपैंती, भागलपुर, नाथनगर, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इसलामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर और फुलवारीशरीफ शामिल हैं.

Posted by: Utpal Kant

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola