Bihar Assembly Election 2020 : एनडीए सरकार में हर क्षेत्र में हुआ विकास, जाति से ऊपर उठकर करें वोट : मोदी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Oct 2020 6:25 AM
Bihar Assembly Election 2020 : कोरोना संकट के दौरान भी केंद्र और राज्य सरकार ने बेहतर काम किया है.
पटना : सीएम नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए बक्सर की चुनाव सभाओं में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार में राज्य के हर क्षेत्र में विकास हुआ है. पुराने कोइलवर पुल को अंग्रेजों ने बनवाया था.
यह जर्जर हालत में था. लेकिन, अब कोइलवर में नया पुल तैयार हो गया है. कुछ दिनों में ही केवल ढाई घंटे में ही बक्सर से पटना पहुंच जायेंगे.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 45 साल राज करने का मौका मिला, 15 साल कांग्रेस और राजद ने राज किया. नीतीश कुमार ने भी 15 साल शासन किया.
अब आप देख सकते हैं कि क्या परिवर्तन बिहार में हुआ है. कोरोना संकट के दौरान भी केंद्र और राज्य सरकार ने बेहतर काम किया है.
बिहार का यह दुर्भाग्य रहा कि पहले की केंद्र की सरकार व राज्य सरकार में टकराव रहा. अब पहली बार केंद्र व राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार है.
इसी कारण बिहार में विकास की गंगा बह रही है. उन्होंने आमलोगों से जाति से उठकर वोट करने की अपील की.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










