Bihar: डंपर ने राजद विधायक के स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में बाल बाल बचे लालबाबू राय

एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास सकरा विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. उन्हें हल्की चोटें आयी हैं, हाजीपुर में उनका प्राथमिक इलाज कराया गया है.
पटना. हाजीपुर में रविवार को एक सड़क हादसे में राजद विधायक लालबाबू राय बाल बाल बच गये. जानकारी के अनुसार हाजीपुर में सकरा के राजद विधायक लालबाबू राय की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. हालांकि इस हादसे में गाड़ी पर सवार विधायक और अन्य लोगों की जान बाल-बाल बच गयी. वैसे स्कॉर्पियो सवार विधायक लालबाबू राय समेत अन्य लोगों को हल्की चोटें आयी हैं.
राजद विधायक लालबाबू राय स्कॉर्पियो पर सवार होकर समर्थकों के साथ अपने गृह क्षेत्र सकरा से पटना जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर में सामने से तेज गति से आ रही एक डंपर ने उनकी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी.
अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. डॉक्टर ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आयी हैं.
इधर, हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और विधायक लालबाबू राय का हालचाल लिया. विधायक लालबाबू राय ने बताया कि घर से पटना जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर में उनकी गाड़ी के सामने एक गाड़ी अचानक आ गई, जिससे यह हादसा हो गया.
उन्होंने बताया कि हादसे के कारण उनके सीने में चोट लग गयी है और काफी दर्द हो रहा है. वहीं मौके पर पहुंचे एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास सकरा विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. उन्हें हल्की चोटें आयी हैं, हाजीपुर में उनका प्राथमिक इलाज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










