Bihar News: तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, पटना से राघोपुर जाने का नया रोड तैयार

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, पटना से राघोपुर जाने का नया रोड तैयार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर को बड़ी सौगात दी. तेजस्वी यादव ने कच्ची दरगाह से पक्की दरगाह तक बने पीपा पुल का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव इसी रास्ते से राघोपुर के लिए रवाना हो गए. जहां पर कई योजनाओं की शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन
undefined

पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर को बड़ी सौगात दी. तेजस्वी यादव ने पटना सिटी के कच्ची दरगाह पहुंचकर कच्ची दरगाह से पक्की दरगाह तक बने पीपा पुल का उद्घाटन किया. इस दौरान आरजेडी के कई विधायक और नेता मौजूद रहे.

undefined

पीपा पुल के उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव इसी रास्ते से राघोपुर के लिए रवाना हो गए. जहां पर करोड़ों रुपए की लागत से कई योजनाओं की शिलान्यास करेंगे. बताया जा रहा है कि कच्ची दरगाह में बने पीपा पुल लालू यादव ने अपने कार्यकाल में बनवाया था. अब उसी पीपा पुल को आगे बढ़ाते हुए तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक दूसरा पीपा पुल का उद्घाटन आज किया है.

undefined

पीपा पुल का उद्घाटन के दौरान बड़ी सख्या में लोग मौजूद रहे. इस पीपा पुल के उद्घाटन से राघोपुर वासियों में काफी उत्साह है. अब पटना से वैशली के राघोपुर आना जाना बेहद आसान हो जाएगा.

undefined

गंगा नदी पर मौजूदा समय में एक पीपापुल कच्ची दरगाह में बना हुआ है और दूसरा पीपा पुल पक्की दरगाह में बनाया गया है. जिसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन