Bihar crime: बिहटा में रेलवे काउंटर पर गोलीबारी में तीन आरोपी धराये, पुलिस को मिली कई अहम जानकारी

Published at :14 Dec 2022 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime: बिहटा में रेलवे काउंटर पर गोलीबारी में तीन आरोपी धराये, पुलिस को मिली कई अहम जानकारी

Bihar Crime: दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर बीते 27 नवंबर को हुई फायरिंग व मारपीट मामले में रेल पुलिस ले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर बीते 27 नवंबर को हुई फायरिंग व मारपीट मामले में रेल पुलिस ले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दानापुर डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में बिहटा रेल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और अन्य पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना पर बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर बाजार समिति के पास छापेमारी करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों को पुलिस थाना लाकर सख्ती से पूछताछ कर रही है.

गिरफ्तार लोगों की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर बाजार समिति निवासी कृष्णा प्रसाद का पुत्र सनी कुमार, विजय कुमार गुप्ता का पुत्र देवराज एवं आनंद मोहन का पुत्र आदित्य उर्फ सूरजा कुमार के रूप में हुई है. हालांकि घटना में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर रेल थाना की पुलिस छापेमारी कर रही है.

तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर हुई फायरिंग

बिहटा रेल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बीते 27 नवंबर को बिहटा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हुई थी. इसमें एक युवक को गोली लगी थी. मामला दर्ज करते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान दानापुर डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा के राघोपुर बाजार समिति के पास छापेमारी की गई. जहां से इस मामले में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल घटना में शामिल अन्य पांच आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तार में पुलिस की टीम लगी हुई है.

इनपुट: बैजू कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन