पटना में चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की, छानबीन में जुटी पुलिस

Bihar crime news: बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर
Bihar crime: पटना से सटे मसौढ़ी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना सौढ़ी थाना क्षेत्र के डोरी पर गांव का है. जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में चोर एक घर में चोरी की नियत से घुसे थे. इसी दौरान लोगों ने आरोपी को घर में घुसते देख लिया. तीन अन्य भागने में सफल रहे. लेकिन एक आरोपी को लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.
इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया. घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की छानबीन जा री है.
अपडेट किया जा रहा है….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




