Bihar crime news: नालंदा में सनकी पिता ने अपने बेटे-बहू और पोते को मारी गोली, तीनों की स्थिति नाजुक

Bihar crime news: नालंदा में एक सनकी पिता ने अपने बेटे-बहू और पोते को गोली मार दी. इस घटना में तीनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.
Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी घटना सामने आयी है. यहां एक बददिमाग पिता ने अपने ही बहू-बेटे और पोते को गोली मारी दी. गोलीबारी की इस घटना में तीनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना परवलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है.
गांव में अचानक हुई गोलीबारी की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. जिसके बाद ग्रामीणों ने तीन घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल करवाया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वारदात के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. ग्रामीण गोलीबारी कांड को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सन्न रह गयी. फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
अपडेट किया जा रहा है….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










