बिहार में गूंगी महिला को बंधक बनाकर किया गलत काम, ऐसे सामने आया पूरा मामला...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2023 7:17 PM
युवती के पैर व सर पर चोट के निशान मिले हैं. इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वह बीते 8 अप्रैल को घर से निकली थी उसके बाद से गायब थी.
बिहार के पूर्वी चंपारण के रक्सौल शहर के सैनिक रोड स्थित कौड़िहार चौक से आगे नर्सिंग होम के पास संचालित मुर्गी फार्म में गूंगी महिला को कैद में रखकर सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता के पिता ने रक्सौल थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. रक्सौल पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर पुलिस को इस घटना की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल चिकन सेंटर पहुंच कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया. एक अन्य आरोपी जो मुर्गी फार्म का चालक है, फरार होगया है. पीड़िता को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है. विशेषज्ञ की टीम भी रक्सौल बुलायी गयी है. वह घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी.
इधर, सोमवार को रक्सौल डीएसपी चंद्रप्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया. पुलिस अधिकारी अभी दुष्कर्म की बात से पूरी तरह इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा. युवती के पैर व सर पर चोट के निशान मिले हैं. इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वह बीते 8 अप्रैल को घर से निकली और नहीं आयी.
9 अप्रैल को शाम में वह घायल अवस्था में घर पहुंची. अपनी भाषा में अपने भाई को पूरी घटना बतायी. परिजनों के अनुसार उसे कैद में रखकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद पीड़िता के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां आरोपी मौजूद थे. इसके बाद लोगों ने सभी को घेर लिया. पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की वैज्ञानिक पद्धति से जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










