Bihar News: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और मंत्री अशोक चौधरी हुए कोरोना निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2022 9:13 PM

विज्ञापन

Bihar Corona News बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तान अवाम मोरचा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और मंत्री अशोक चौधरी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. दोनों बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

विज्ञापन

Bihar Corona News बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तान अवाम मोरचा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और मंत्री अशोक चौधरी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. दोनों बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे. पूर्व सीएम ने ट्विट कर इस बारे में जानकारी दी है. जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि आपलोगों की दुआ से मेरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गया है.

वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि आज मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. आप सभी के आशीर्वाद व दुवाओं से मैं पूरी तरह स्वस्थ्य हूं. आप सभी का धन्यवाद. बता दें कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के साथ उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा माझी और बहू दीपा माझी के साथ ही परिवार से जुड़े 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और परिवार के कुछ लोग सर्दी जुकाम तथा बुखार से परेशान थे. इसी को देखते हुए कोरोना की जांच कराई गई. जांच होने पर जीतन राम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू के साथ ही आप्त सचिव गणेश पंडित और उनकी सुरक्षा में लगे कर्मी समेत परिवार के ही 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे.

Also Read: बिहार में पहली बार ओमिक्रॉन के मिले 27 नये मरीज, कोरोना संक्रमण के सामने आए 5022 नये केस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन