ePaper

बिहार चुनाव में खराब परफॉर्मेंस के बाद अब एक्शन में JDU, आधे से अधिक जिलाध्यक्षों पर गाज गिराने की तैयारी !

Updated at : 25 Jan 2021 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव में खराब परफॉर्मेंस के बाद अब एक्शन में JDU, आधे से अधिक जिलाध्यक्षों पर गाज गिराने की तैयारी !

Bihar Chunav 2020 Latest update : बिहार चुनाव में खराब परफॉर्मेंस के बाद साथ ही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड एक्शन में है. लगातार समीक्षा बैठक के बाद जदयू जल्द ही आधे से अधिक जिलाध्यक्षों पर गाज गिरा सकती है. पार्टी हाईकमान ने इसके लिए तैयारी भी कर ली है.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार चुनाव में खराब परफॉर्मेंस के बाद साथ ही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड एक्शन में है. लगातार समीक्षा बैठक के बाद जदयू जल्द ही आधे से अधिक जिलाध्यक्षों पर गाज गिरा सकती है. पार्टी हाईकमान ने इसके लिए तैयारी भी कर ली है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड भीतरघातियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए फीडबैक लिया जा चुका है. पार्टी जल्द ही आधे से अधिक जिलाध्यक्षों को हटाने जा रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एक्शन का संकेत पहले भी दे चुके हैं..

बिहार चुनाव में खराब परफॉर्मेंंस- बिहार चुनाव में जदयू की परफॉर्मेंस खराब थी. जदयू को इस चुनाव में 28 सीटों का नुकसान हुआ था. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मेंं जनता दल यूनाइटेड को 43 सीट मिली है, वहीं 2015 में पार्टी ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

बताते चलें कि बिहार चुनाव में खराब परफॉर्मेंस के बाद जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने इस बात की चर्चा की. कई घंटों तक चली इस बैठक में जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन लोगों पर भी पार्टी कार्रवाई करेगी जो चुनाव के दौरान सक्रिय नहीं रहे. सभी जिलों से आई विस्तृत रिपोर्ट पर पार्टी के द्वारा अब एक्शन लिया जाएगा

Also Read: Padma Shri Award 2021 : बर्तन मांजने वाले हाथों से ब्रश थाम उकेरी जिंदगी, अब राष्ट्रपति देंगे पद्म श्री सम्मान, पढ़िए दुलारी देवी के बारे में

Posted By : Avinish kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन