Bihar Breaking News Live: गोपालगंज पुलिस ने 14 साल से फरार इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
गोपालगंज पुलिस ने 14 साल से फरार इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ ने हत्या के मामले में 14 साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी सोहन राम को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी विजयीपुर थाना क्षेत्र के धुसबा गांव से की गई. एसपी स्वर्ण प्रभात बताया कि 2010 में दहेज के लिए बहू को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगा था. 2011 में कुर्की के बाद से सोहन रोम से फरार था.
बिना शर्त हम पीएम मोदी के निर्देशों के साथ, जीतन राम मांझी की पार्टी का बयान
जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के नेता श्याम सुंदर शंभु शरण ने कहा कि हम बिना शर्त पीएम मोदी के निर्देशों के साथ हैं. हमें बीजेपी और पीएम का निर्णय स्वीकार है.
सीएम आवास पर जदयू नेताओं की बैठक खत्म
सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू नेताओं की बैठक खत्म हो गई है. सीएम हाउस से बाहर निकलते हुए मंत्री संजय झा, अशोक चौधरी, देवेशचंद्र ठाकुर, विजय चौधरी सहित सभी नेताओं ने मीडिया से दूरी बना कर रखी.
सीएम आवास पहुंचने लगे जदयू विधायक
नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों को शाम सात बजे चाय पर चर्चा के लिए बुलाया है. जिसे लेकर जदयू विधायकों का CM हाउस पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. राजीव कुमार और ललित नारायण मण्डल सीएम आवास पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा सीएम का जो फैसला होगा हम उनके साथ है.
नीतीश कुमार ने शाम 7 बजे जेडीयू नेताओं को सीएम हाउस में चाय पर बुलाया
बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार सीएम आवास पर जदयू नेताओं को चाय के लिए बुलाया है. इस बैठक के लिए विजय चौधरी, अशोक चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, ललन सिंह, संजय झा, विजेंद्र यादव आदि आ सकते हैं. इस बैठक में कल होने वाली जदयू विधायक दल की बैठक को लेकर चर्चा होने की संभावना है.
लालू यादव ने सभी राजद विधायकों को पटना में रहने का दिया निर्देश
राजद विधायक दल की बैठक में लालू यादव ने अपने विधायकों से अगले कुछ दिनों के लिए पटना में ही रहने के लिए कहा है. उन्होंने विधायकों से कहा कि किसी को इस्तीफा नहीं देना है, हमलोगों को एकजुट रहना है.
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए