Live Updates

Bihar Breaking News Live: मधुबनी पेंटिंग कलाकार शांति देवी और उनके पति शिवन पासवान को पद्मश्री

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

बिहार के दो प्रतिष्ठित कलाकारों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार. प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग कलाकार शांति देवी पासवान और उनके पति शिवन पासवान को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री दिया जाना चाहिए।

अमित शाह के आवास पहुंचे जेपी नड्डा और सम्राट चौधरी

बिहार की सियासत पर दिल्ली में भी हलचल बढ़ी हुई है. विनोद तावड़े के आवास पर बैठक के बाद अब अमित शाह के आवास पर बैठक होनी है. जेपी नड्डा अमित शाह के आवास पर पहुंच चुके हैं. बैठक में सम्राट चौधरी, रेणू देवी, विजय सिन्हा, सुशील मोदी समेत अन्य बिहार बीजेपी के नेता भी मौजूद रहेंगे.

बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का बड़ा दावा

बिहार में सियासी हलचल के बीच बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार दो से तीन दिनों में बीजेपी में शामिल होंगे, बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. उन्होंने कहा कि जेडीयू विधायकों को तोड़ने की कोशिशों से नीतीश नाखुश हैं. पीएम मोदी और नीतीश कुमार दोनों एक जैसे सोचते हैं, पीएम मोदी खुद नहीं चाहते कि नीतीश उनसे दूर रहें. परिस्थिति कुछ भी हो, नीतीश भाजपा में शामिल होंगे

डिप्टी स्पीकर को बुलाया गया पटना

बिहार विधानसभा डिप्टी स्पीकर और जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने बिहार से बाहर का दौरा रद्द कर दिया है. उन्हें समस्तीपुर से पटना बुलाया गया है. इधर सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से बातचीत की है.

दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा

दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा. बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, रेनू देवी और संगठन महासचिव भीखू भाई दलसानिया भी मौजूद. वहीं इससे पहले दिल्ली पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले बैठक तो होने दीजिए, उसके बाद फैसला लेंगे.

सम्राट चौधरी पहुंचे दिल्ली

बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी दिल्ली पहुंच गए हैं. जहां अमित शाह के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक होनी है. इधर, विजय सिन्हा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola