Bihar Breaking News Live: गया में पुलिस ने पांच क्विंटल अफीम के साथ ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
पटना में बाइक सवार युवक के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त
पटना की रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार के पास से तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. थाना अध्यक्ष जहांगीर आलम ने बताया कि पंकज कुमार मोहल्ला जकरियापुर थाना रामकृष्ण नगर को 750 एमएल का 11 बोतल एवं 375 एमएल का 24 बोतल और बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ग.ा,
गया पुलिस ने पांच क्विंटल अफीम के साथ टक चालक को किया गिरफ्तार
गया पुलिस ने शनिवार को जीटी रोड के किनारे एक ट्रक से पांच क्विंटल डोडा जब्त किया है. पुलिस ने इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक से भारी मात्रा में डोडा दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जीटी रोड से ट्रक को जब्त किया. उन्होंने बताया कि जब्त किये गये ट्रक की जांच की गयी. इसके बाद 10 बोरे में पांच क्विंटल डोडा बरामद किया गया है. पुलिस ने इस दौरान ट्रक चालक मोहनपुर थाना क्षेत्र के खंडवा गांव निवासी रामस्वरूप यादव को भी गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि जब्त किया गया डोडा किसका है. इसके कारोबार में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं. जानकारी के अनुसार, डोडा की खेप को मोहनपुर से दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा था. विदित हो कि इन दोनों जीटी रोड के रास्ते अफीम सहित जहरीले पदार्थ की तस्करी बढ़ गयी है. शुक्रवार को आमस थाने की पुलिस ने जीटी रोड से भारी मात्रा में अफीम पकड़ा है.
गोपालगंज में 57 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
गोपालगंज की कटेया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान थाना क्षेत्र की अहिरौली नहर के पास से 57 बोतल देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के बेलौरा गांव का जितेंद्र प्रजापति बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
जहानाबाद में जमीन विवाद में हुई मारपीट, एक जख्मी
जहानाबाद केखिरौटीडीह गांव में शनिवार को भाई -भाई में जमीन विवाद को लेकर लाठी -डंडे से हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति खिरौटीडीह गांव का गिरजा यादव बताया जाता है. जख्मी व्यक्ति का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया. जख्मी व्यक्ति ने बताया कि भाई से जमीन को लेकर हुई मारपीट में जख्मी कर दिया गया है.
गवर्नर के कारकेड और एम्बुलेंस में टक्कर
बिहार के गवर्नर राजेन्द्र आर्लेकर आज वैशाली गए थे. जहां से पटना लौटते समय हाजीपुर में उनके कारकेड में शामिल टेलकटर और एम्बुलेंस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी सहित कई अन्य घायल हो गए हैं.
कैमूर में बाइक सवार अपराधियों ने दो युवक को मारी गोली
कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी के समीप एनएच-टू पर दो युवकों को गोली मार कर कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए कुदरा के सीएससी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद भभुआ के लिए रेफर किया गया. इधर, भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के बाद वाराणसी के लिए रेफर किया गया. वाराणसी में दोनों युवकों का इलाज चल रहा है. घायलों में सलामू राइन का पुत्र रौशन राइन व सुमान राइन का पुत्र सलमान राइन शामिल हैं. दोनों कुदरा के लालापुर बाजार के निवासी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए