Bihar Breaking News Live: मुंगेर में गैस सिलेंडर फटने से चाय दुकान में लगी आग, दुकानदार सहित दो लोग झुलसे
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
मुंगेर में गैस सिलेंडर फटने से चाय दुकान में लगी आग, दुकानदार सहित दो लोग झुलसे
मुंगेर के सफियाबाद बाजार समिति परिसर में संचालित सब्जी मंडी स्थित चाय दुकान में शुक्रवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया. जबकि दुकानदार सहित दो लोग घायल हो गये. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि सफियाबाद सब्जी मंडी में शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया. इससे चाय दुकान में आग लग गयी.
पूर्णिया में भीषण आग, 50 घर जले, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
पूर्णिया में भीषण आगलगी की घटना हुई है. यहां आग में करीब 50 घर जलकर खाक हो गए, बताया जा रहा है कि लोगों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी.
मधुबनी में दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली विश्वकर्मा मंदिर के निकट शुक्रवार को बाइक व पिकअप की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर हुई मौत व दो युवक के गंभीर रूप से घायल होने से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोग फुलपरास-लौकहा सड़क को घटना स्थल पर जाम कर दिया. आक्रोशित लोग सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोग मृतक के परिजन को सरकारी मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. साथ ही सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की भी मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही वरीय कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की मांग को पूरा करने का आश्वासन देकर सड़क जाम को हटवाया.
गोपालगंज में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपालगंज में सोशल मीडिया पर लाइसेंसी हथियार का प्रदर्शन करने पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही, हथियार जब्त करके लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा शुरू कर दी गयी है. मामले में विजयीपुर पुलिस ने अहियापुर गांव से युवक को गिरफ्तार किया है.
मौसम विभाग ने बिहार के लिए जारी किया अलर्ट, सीमांचल में बारिश की संभावना
बिहार के लिए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि पटना सहित दर्जनभर जिलों में आज पारा 44 डिग्री के पार चला गया है. अभी पटना और आसपास के जिलों में हीटवेब बरकरार रहेगा. इसके साथ ही, सीमांचल के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
गोपालगंज में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 50 कार्टन शराब जब्त
गोपालगंज में पुलिस के द्वारा शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. बताया जा रहा है कि पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करके 50 कार्टन शराब जब्त किया है. पुलिस के द्वारा कार्रवाई यादोपुर थाना क्षेत्र के फतहरा गांव में की गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए