Bihar Breaking Live: कटिहार में जदयू नेता की हत्या, बरारी के गांधीग्राम में हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

कटिहार में जदयू नेता की हत्या, बरारी के गांधीग्राम में हुई वारदात

कटिहार से बड़ी वारदात की सूचना आ रही है. कटिहार के बरारी में एक जदयू नेता की हत्या कर दी गयी है. बरारी के गांधीग्राम में जदयू नेता कैलाश मेहतो की हत्या कर दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पति को बचाने गई पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पांच धुर जमीन के लिए दबंगों ने ले ली जान

बेतिया. महज पांच धुर जमीन के लिए एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जमीनी विवाद को लेकर आरोपी महिला के पति की पिटाई कर रहे थे. पति को पिटता देख जब महिला उसे बचाने गयी तो दबंगों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर कुड़िया पंचायत की है. मृतक महिला की पहचान वार्ड संख्या तीन के रहने वाले रामलगन शर्मा की पत्नी शिवमती देवी के तौर पर हुई है.

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हाजीपुर, दो लोगों को लगी गोली

हाजीपुर. हाजीपुर में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. बदमाशों ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग की है. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया. करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इस घटना में दुकानदार समेत सड़क से गुजर रहे एक अन्य राहगीर को गोली लगी है. मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. घटना पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइस माइल चौक की है.

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, कार सवार की गोली मारकर हत्या

राजधानी पटना के चुल्हाई चक में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कार सवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. कार पर पांच गोली दागी गयी. फायरिंग करके भागने के दौरान अपराधियों का पिस्टल सड़क पर गिर गया. कार के पास से उस पिस्टल को बरामद किया गया है.

तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने कई छात्रों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी

बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने स्कूल से घर लौट रहे 6 छात्रों को रौंद दिया है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. घटना जादोपुर थाना के बगहा गांव की है. हादसे के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियों को खड़ा कर मौके से फरार हो गया है.

बेगूसराय में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात बटोहिया मारा गया

बेगूसराय में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात बटोहिया मारा गया. सिंघौल के आकाशपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद. ग्रामीणों ने लगाया अवैध इनकाउंटर का आरोप. थानेदार को ग्रामीणों ने पीटा. दो पुलिसकर्मी घायल.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola