Bihar Breaking News: कैमूर में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छापेमारी में कई लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

सिवान में 288 बोतल शराब के साथ छह गिरफ्तार

सिवान जिले के नौतन में पुलिस ने शराब कांड में अलग-अलग स्थान से चार पियक्कड़ सहित एक कार बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के शाहपुर नहर पुल पर छापेमारी कर उत्तरप्रदेश से 288 बोतल शराब लेकर कार से आ रहे कार सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

तीन पुलिस इंस्पेक्टर को डीआइजी ने किया सस्पेंड

खगड़िया. तीन पुलिस इंस्पेक्टरों को डीआइजी बाबूराम ने सस्पेंड कर दिया. बताया जाता है कि तत्कालीन मानसी थानाध्यक्ष और एसपी कार्यालय के विधि शाखा प्रभारी नीलेश कुमार, बेलदौर के तत्कालीन थानाध्यक्ष और साइबर थाना में प्रतिनियुक्त मुरारी कुमार, तत्कालीन चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष व पटना स्थानांतरित महानंद चौधरी को सस्पेंड किया गया. डीआइजी के एक्शन से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है.

पटना में फर्जी पुलिस ने महिला कर्मी से ठग लिया सोने का चेन व अंगूठी

पटना के गांधी मैदान थाने के गोलघर के पास कृषि विभाग की क्लर्क वंदना राय से बदमाशों ने फर्जी पुलिस बन कर सोने की एक चेन व दाे अंगूठी ठग लिया और भाग गये. वंदना बीएम दास रोड की रहने वाली है. उन्होंने तीन ठगों के खिलाफ में गांधी मैदान थाने में केस दर्ज कराया है. वे दानापुर अनुमंडल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं. बताया जाता है कि वह बीएम दास रोड स्थित अपने घर से ऑटो से दानापुर जा रही थी. इसी दौरान गाेलघर के पास पीछे से एक बाइक पर दाे युवक पहुंचा और अपने आप को पुलिस बताते हुए यह कहा कि आगे जांच चल रही है. आपके पास जो भी कीमती सामान है, उसे सुरक्षित रख लें. इसी बीच एक और व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे भी यहीं बात बतायी तो उसने अपनी सोने की चेन उन दोनों को दे दी. इस पर वंदना को भरोसा हुआ और अपने सोने की चेन व अंगूठी को खोल कर बैग में रखने लगी. लेकिन उनसे सोने की चेन व अंगूठी बदमाशों ने ले ली और उसे एक कागज में लपेट कर वापस कर दिया. कुछ दूर आगे जाने के वंदना ने जब चेक किया तो पता चला कि उसमें नकली कंगन रखा है.

मुंगेर में आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर के गंगटा थाना क्षेत्र के बनहरा गांव में शनिवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसे लेकर दोनों पक्षों द्वारा गंगटा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष के श्रवण कुमार सिंह एवं दूसरे पक्ष के निलेश कुमार ने आवेदन देकर श्रवण कुमार सिंह सहित चार को नामजद किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील साहनी ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

दरभंगा में बस मालिक ने नहीं दी रंगदारी तो बस में लगा दी आग

दरभंगा के सिसौनी-शंकर रोहार मुख्य पथ पर पोखराम गांव के निकट शनिवार को पटना जाने वाली बस में आग लगा देने का मामला सामने आया है. घटना अपराह्न करीब तीन बजे की बतायी गयी है. बस मालिक की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची. बस में लगी आग पर काबू पायी. समस्तीपुर जिला के लिल्हौल निवासी बस मालिक निरंजन कुमार सिंह ने फायर बिग्रेड को दिए आवेदन में बताया है कि रंगदारी नहीं देने को लेकर गांव के ही मुन्ना चौधरी ने बस में आग लगा दी. उन्होंने 11 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की थी. कहा था कि रुपया नहीं देने पर बस को तहस-नहस कर देंगे. वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही वे पहुंचे तो बस धू-धूकर जल रही थी. बस को जलते देख ग्रामीणों के सहयोग से फ़ायर बिग्रेड को सूचना दी. आग बुझाने में लग गये. इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची व आग पर काबू पायी गयी. इस बीच बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गयी. थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि घटना को लेकर बस मालिक ने मोबाइल पर सूचना दी थी. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

सीवान में मकान की पेंटिंग कर रहे मजदूर की छज्जा से गिरने से मौत

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसोपाली गांव में शनिवार की देर शाम मकान की पेंटिंग कर रहे मजदूर की छज्जा से गिरने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद सदर अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालचंद हाता निवासी नागेंद्र मांझी के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि नागेंद्र मांझी पेंटिंग का काम करते थे. शनिवार की सुबह बांसोपाली गांव स्थित एक मकान का पेंटिंग करने गये हुए थे. शाम में वह छज्जा पर पेंट कर रहे थे तभी छज्जा टूट गया. जिससे वह नीचे गिर गये. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola