Live Updates

Bihar Breaking News : खगड़िया में लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, पैसे लेकर हुए फरार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर सड़क दुर्घटना में दनियावां के एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावां में गांव निवासी 16 वर्षीय विशाल कुमार तीन और रिश्तेदार युवक खुसरूपुर के सिद्धार्थ कुमार 15 वर्ष, नालंदा के अमेरा गांव से सूरज कुमार 15 वर्ष और मोकामा के बिट्टू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर करौटा मंदिर में चचेरी बहन की शादी में भाग लेने गये थे. चारों दोस्त बाइक से लौट रहे थे कि सालिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे चारों बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गये. पीछे से टेंपो से आ रहे परिजनों ने घायल चारों युवक को फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां विशाल कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल को पटना भेज दिया.

खगड़िया में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से की लूटपाट

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के कौवाकोल मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम महेशखूंट से अपनी दुकान बंद कर वापस लौट रहे स्वर्ण व्यवसाय को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. साथ ही उसके पास थैला में रखे रुपये को छीन कर फरार हो गये. घायल का इलाज गोगरी रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राटन निवासी मनोज पोद्दार का पुत्र प्रिंस राज महेशखूंट लोहिया चौक पर स्थित अपने स्वर्ण आभूषण की दुकान को बंद कर वापस अब घर आ रहा था. कौवाकोल के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने प्रिंस राज को हथियार का भय दिखाकर रोकने का प्रयास किया. ना रुकने पर अपराधियों ने गोली चला दी. अपराधियों द्वारा चलाए गए गोली से तो प्रिंस राज बाल बाल बच गए लेकिन बारूद से उसका चेहरा जख्मी हो गया. गोली से घायल होने के बाद प्रिंस राज रुक गया. अपराधियों ने उसके पास से थैला में रखा छह से सात हजार रुपये छीन कर फरार हो गये.

70.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ जोगबनी का दो आरोपित नेपाल में गिरफ्तार

इंडो नेपाल खुली सीमा से सेट कोशी प्रदेश के सुनसरी जिला के दुहबी के वार्ड संख्या 05 में 70.5 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपित को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगबनी के टिकुलिया व खजूरबाड़ी के निवासी के रूप में हुई है. दोनों आरोपितों का नाम 27 वर्षीय सोनू कुमार चौधरी व बालवीर राम है. इस संबंध में प्रदेश पुलिस कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार जोगबनी से बीआर 38 एई 6075 नंबर की बाइक से ब्राउन शुगर के साथ दो कारोबारी के नेपाल प्रवेश करने की सूचना पर इलाका पुलिस कार्यालय दुहबी की टीम के द्वारा जांच के क्रम में बाइक पर सवार आरोपी के द्वारा लगाया गया हेलमेट के अंदर से उक्त ब्राउन शुगर बरामद किया गया. वहीं दोनों आरोपी से नेपाल पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.

राजगीर में नगर परिषद के पुराने भवन में लगी आग

राजगीर शहर के निचली बाजार स्थित नगर परिषद के पुराने कार्यालय में शुक्रवार की शाम भीषण आग लगने से स्टोर में रखे समान जलकर खाक हो गयी. आग इतनी भीषण थी कि भवन की खिड़कियों से आग की लपटें डरा रही थी. आसमान में उठते काला धुआं बहुत दूर से दिख रहा था. इस घटना से आसपास के घरों में अफरा तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है. इस अग्निकांड में हुये नुकसान का आकलन करने में नगर परिषद के साथ मिलकर अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र राम जुट गये हैं. एसडीओ कुमार ओमकेश्वर ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिया है. फायर ब्रिगेड इंचार्ज के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है. भवन के स्टोर में डस्टबिन तथा केमिकल लिक्विड का भंडारण किया गया था.

बोरिंग में छिपाकर रखी गयी 40 लीटर शराब बरामद

भोजपुर जिला के बहोरनपुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित खेत से बोरिंग में छिपाकर रखी गयी 40 लीटर देसी शराब बरामद की है. हालांकि इस दौरान धंधेबाज मौके से फरार हो गया. ओपी प्रभारी अभय शंकर सिंह ने बताया कि शराब बरामदगी को लेकर दामोदरपुर निवासी मंतोष पासवान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दारोगा हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर

जमुई कोर्ट में ट्रैक्टर से कुचलकर दारोगा की हत्या के आरोपी बालू माफिया कृष्णा रविदास ने सरेंडर कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola