Bihar Breaking News LIVE: बिहार में ईद को लेकर बढ़ी चौकसी, रेल थाना पुलिस सतर्क

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

ईद को लेकर बढ़ी चौकसी, रेल थाना पुलिस सतर्क

आरा. ईद पर्व को लेकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल एवम रेल थाना पुलिस सतर्क है. आरपीएफ और रेल थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे जंक्शन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया. वहीं लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को जागरूक भी किया.

कटिहार में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

कटिहार में शराब मामले में कार्रवाई करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया गया. इस हमले में एक एएसआइ जख्मी हुए हैं. कोलासी के नहर टोला की घटना है.

मंच पर गिरे पप्पू यादव

मुजफ्फरपुर में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अचानक एक कार्यक्रम के मंच पर कुर्सी से गिर गए. पप्पू यादव बैठने जा रहे थे और अचानक कुर्सी फिसल गयी जिससे वो गिर पड़े. हालाकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई ये राहत भरी खबर है.

मनीष कश्यप के वकील एपी सिंह का दावा

मनीष कश्यप के वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि मनीष कश्यप पर लगे एनएसए को वो हटवा लेंगे. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अब तमिलनाडु सरकार से पूछा है कि आखिर इस मामले में किस आधार पर एनएसए लगाया गया है.

मनीष कश्यप के ऊपर लगा NSA हटेगा? सुप्रीम कोर्ट से भेजा गया नोटिस, वकील एपी सिंह के दावे जानें..

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष कश्यप मामले में भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष कश्यप को बड़ी राहत दे दी है. मनीष कश्यप पर लगे एनएसए के मामले में अब तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया गया है. पूछा गया है कि किस आधार पर मनीष कश्यप पर एनएसए लगाया गया है.

मनीष कश्यप पर NSA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, तमिलनाडु सरकार को भेजा नोटिस, जानें क्या पूछा..

बिहार में जातीय गणना पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

बिहार में जातीय गणना पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की गयी है उसपर 28 अप्रैल को सुनवाई होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola