Live Updates

Bihar Breaking News Live: पटना के बिहटा-सरमेरा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुल निर्माण के दौरान गिरा स्लैब

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: पटना में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. पांच लोगों को गोली लगी. बिहार में ऐसी छोटी-बड़ी घटनाओं, क्राइम, खेल और राजनीतिक गतिविधियों के बारे में जानें prabhatkhabar.com पर.

विज्ञापन

पटना में टला बड़ा हादसा, पुल निर्माण के दौरान गिरा स्लैब

पटना में पुल निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया है. नौबतपुर में बिहटा – सरमेरा SH78 पथ के निर्माणधीन पुल पर स्लैब चढ़ाने के दौरान वह गिर गया. जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी. हालांकि, इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ.

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप कर्मी से तीन लाख की लूट

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर तीन लाख रुपये की लूट कर ली है. साथ ही दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी की गयी. यह घटना सकरा के मुरैना की बताई जा रही है.

उपेन्द्र कुशवाहा के जदयू छोड़ते ही बीजेपी का महागठबंधन पर हमला

उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ते ही बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर जदयू को घेरा है. उन्होंने लिखा कि उपेंद्र कुशवाहा वाकई नीतीश-ललन से ज्यादा बड़े वैचारिक-नैतिक मूल्य वाले समाजवादी हैं. उन्होंने लिखा कि नीतीश जी ने उपेंद्र को धोखा देकर एमएलसी बनाया लेकिन उन्होंने फिर से इस्तीफा देकर RLJD का गठन किया.

उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद ललन सिंह का प्रेस कॉन्फ्रेंस

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पार्टी में आने पर उनको पूरा सम्मान मिला. उनकी निगाह कहीं और वो निशान कहीं और लगा रहे. वेवो कहते हैं कि पार्टी कमजोर हो रही है. पार्टी के कार्यकर्ता दशहरा, दीवाली व छठ में सदस्यता अभियान में लगे थे. यह रिकॉर्ड है. उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि पार्टी कमजोर हो रही है, तो यह बताएं कि पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने कितने सदस्य बनाए ? ललन सिंह ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा अति महत्वाकांक्षी हैं. अब वो जहां रहें कम से कम स्थिर रहें.

पटना गोलीकांड में तीसरी मौत 

पटना के जेठूली पंचायत में हुए गोलीकांड से जुड़ी एक और खबर सामने आ गई है. गोली कांड में तीसरी मौत हो गई है. गोली लगने के बाद पीएमसीएच में अपना इलाज करा रहे मुनारिक राय ने आज दोपहर दम तोड़ दिया

उपेन्द्र कुशवाहा ने JDU से दिया इस्तीफा 

जदयू से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कुशवाहा अब एक नयी पार्टी बनाने जा रहे हैं. इस नयी पार्टी के अध्यक्ष वो स्वयं होंगे. कार्यकर्ताओं के खुले अधिवेशन में नयी पार्टी बनाने का प्रस्ताव लाया गया है. इस नयी पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola