Bihar Breaking News Live: गोपालगंज पुलिस की छापेमारी में शराब के साथ सीवान का तस्कर गिरफ्तार
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
जहानाबाद में अवैध बालू और गिट्टी लदा हाइवा जब्त
जहानाबाद में अवैध बालू एवं गिट्टी की तस्करी करने वाले माफियाओं के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के क्रम में खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू एवं गिट्टी लदे दो हाइवा को जब्त किया है. अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चली छापेमारी के दौरान अरवल मोड़ के समीप से पकड़े गये हाइवा पर खनन विभाग की टीम ने करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि पटना-गया रोड एनएच-83 स्थित एसबीआइ के समीप से पकड़े गये गिट्टी लदे हाइवा पर खनन विभाग की टीम ने तीन लाख दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.
मधुबनी में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, सिर में गोली लगने से गई जान
मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र नवटोल धनौजा गांव में शुक्रवार को एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. युवक के सिर में गोली लगी है. परिजन ने बताया है कि युवक ने खुद को को घर में बंद कर गोली मारकर आत्म हत्या कर लिया है. मृतक की पहचान नवटोल धनौजा निवासी पुष्पेंद्र कुमार 18 वर्ष के रूप में हुई है. हालांकि घटना स्थल से पुलिस को कोई हथियार नहीं मिला है.
हाजीपुर में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली
हाजीपुर सदर थाना के मदारपुर पेठिया के समीप अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है. दोनों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
गोपालगंज में शराब के साथ सीवान का तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज की हथुआ पुलिस ने बरी देवरिया गांव में छापेमारी कर 11 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधेबाज सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हरिबमला गांव का जीउत खरवार बताया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
राबड़ी आवास पहुंचे ED अधिकारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने लालू यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राबड़ी आवास पहुंचे हैं. उन्होंने लालू परिवार को पीले लिफाफे में नोटिस दिया है.
सिवान में युवक की पीट-पीट कर हत्या
सिवान के आंदर थाना अंतर्गत भवराजपुर में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. मृतक संजलपुर का रहने वाला वीरेंद्र बैठा का 22 वर्षीय पुत्र मनीष बैठा है. परिजनों ने बताया कि मनीष पटना में रहकर नीट की तैयारी करता था. वह बीते दो माह पहले पटना से वापस घर आया था. गुरुवार की रात खाना खाकर टहलने के लिए घर से बाहर निकला था. काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजना शुरू किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. शुक्रवार को भवराजपुर में उसका शव मिला है. शरीर पर जख्म का निशान देखकर परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. हालांकि किसी कारण से उसकी पीट कर हत्या की गई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए