Live Updates

Bihar Breaking News Live: गोपालगंज पुलिस ने 58 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

गोपालगंज पुलिस ने 58 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर की कार्रवाई

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर हत्या, आर्म्स एक्ट व शराब तस्करी विभिन्न ने मामलों में 58 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें शराब तस्करी व शराब पीने के मामले में सबसे अधिक 30 लोगों को की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा वारंट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार किये गये.

बेगूसराय में मछुआरे को मारी गोली, लोगों ने अपराधी को पकड़ा

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक मछुआरे को गोली मार दिया. बुधवार की देर शाम यह घटना नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार गांव के समीप घटी है. घायल मछुआरे की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी श्याम सहनी (47) के रूप में की गयी है. गोली मारने वाले बदमाश को स्थानीय लोगों ने हथियार के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्याम सहनी ने बताया कि वह बूढ़ी गंडक नदी में वनद्वार के समीप मछली पालन कर जीवन यापन करता है. बुधवार की शाम नदी से मछली निकल कर बांध पर बैठे थे. इसी दौरान वनद्वार मुशहरी निवासी पलटन सदा के पुत्र हरिलाल सदा ने पीछे से गोली मार दी. इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से हरिलाल सदा को पिस्तौल के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है.

झोपड़ी में आग लगने से युवक झुलसा, आठ बकरियां जल कर मरीं

पटना के मनेर में गोपालपुर पनशाला के समीप टोला पर अचानक एक घर में आग लग गयी. इस अगलगी की घटना में युवक झुलस कर जख्मी हो गया. वहीं, आठ बकरियां जल गयी, जबकि दो गायें झुलस गयी. वहीं घर में रखा अनाज, कपड़ा, चौकी आदि भी जल गया. हालांकि आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

कैमूर में सड़क किनारे पलटा कंटेनर, बाल-बाल बचा चालक

कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हालांकि, घटना में चालक बाल-बाल बच गया. मिली जानकारी के अनुसार, कंटेनर यूपी से बिहार की तरफ आ रहा था ओर जैसे ही कंटेनर खजुरा गांव के समीप पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में जाकर पलट गया. गनीमत रही कि घटना में चालक बाल-बाल बच गया.

गोपालगंज में पति से विवाद के बाद महिला की गला दबा कर हत्या

गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में बेटे के कहने पर सास, ससुर सहित चार लोगों ने मिलकर 35 वर्षीया महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका चौमुखा गांव के सद्दाम हुसैन की पत्नी शैबुन नेशा उर्फ गुड़िया थी. इस मामले में मृतका के पिता यूपी के कुशीनगर जिले के तुरपट्टी थाना क्षेत्र के तुरपट्टी महुअवा गांव के जमीर अली ने विजयीपुर थाने में अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

सीएम नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बुधवार को जेडीयू के दफ्तर पहुंचे. सीएम यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. पार्टी ऑफिस में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola