Bihar Breaking News Live: सुधाकर सिंह का दावा, बोले- तेजस्वी यादव को भी नहीं मिलता था बोलने का मौका
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
सुधाकर का दावा, बोले- तेजस्वी को भी नहीं मिलता था बोलने का मौका
आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि बजट सत्र के शुरुआत से ही बीजेपी सदन नहीं चलने देना चाह रही है. इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सदन में आरजेडी विपक्ष की भूमिका में होती थी उस वक्त आरजेडी विधायकों को दूर की बात है नेता प्रतिपक्ष तक को बोलने का मौका नहीं दिया जाता था.
विधानमंडल परिसर में कैमरामैन के साथ सुरक्षाकर्मियों की धक्का-मुक्की
मंगलवार को विधानमंडल परिसर में कैमरामैन के साथ सुरक्षाकर्मियों की धक्का-मुक्की हुई. दरअसल भाजपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ विधानसभा के आगे धरना दे रहे थे. वहां मीडियाकर्मियों की भीड़ लग गयी थी. उसी को हटाने के दौरान कैमरामैन और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गयी.
राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, कल सीबीआई कोर्ट में है पेशी
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज दिल्ली रवाना हो गयी. कल सीबीआई उनसे जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ करेगी.
लालू प्रसाद ने अनैतिक रूप से लोगों को दी नौकरी, CBI का दावा
जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने दावा किया है कि तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद ने अनैतिक रूप से लोगों को नौकरी दी थी. सीबीआई ने कहा है कि लालू प्रसाद के परिवार को जमीन सर्किल रेट से भी कम कीमत पर बेची गयी है. जमीन देनेवालों को रेलवे में नियुक्ति के नियमों को नजरअंदाज कर नौकरी दी गयी है.
भाजपा विधायक लखेंद्र दो दिनों के लिए विधानसभा से निलंबित
भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन को विधानसभा से दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है. विधानसभा में बहस के दौरान माइक तोड़ने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है. सभा अध्यक्ष के इस फैसले के बाद भाजपा के सदस्यों ने सदन से वाकआउट कर दिया.
दरभंगा एम्स पर बोले संजय झा
बिहार विधान परिषद में दरभंगा एम्स का मुद्दा उछला. सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि सूबे में दूसरे एम्स का निर्माण दरभंगा में हो ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फैसला था.इस बार समाधान यात्रा में सीएम ने स्थल निरीक्षण किया और घोषणा की है डीएमसीएच का भी विस्तार होगा. दरभंगा के सोभन में जमीन का चयन सरकार ने किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए