Bihar Breaking News Live: मुंगेर में पुत्र ने अपने ही पिता पर लाइसेंसी बंदूक से कर दिया फायर
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
मुंगेर में ढाई वर्ष के बच्चों का पड़ोसी ने कर लिया था अपहरण
मुंगेर के नया रामनगर थाना के सफियाबाद ओपी अंतर्गत इंदरुख पूर्वी पंचायत के गौरीपुर के एक ढाई वर्ष के बच्चे का उसके पड़ोसी नहीं पिछले 8 फरवरी को अपहरण कर लिया था जिसके बाद बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया था और इसकी लिखित जानकारी सफिया बाद ओपी को भी दी गई थी जिस पर पुलिस लगातार काम कर रही थी इसी सिलसिले में सातवें दिन बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बच्चे को ईस्ट कॉलोनी थाना के बड्डीपाड़ा मोहल्ले से बरामद कर लिया
मुंगेर में पुत्र ने अपने ही पिता पर लाइसेंसी बंदूक से कर दिया फायर
मुंगेर में कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के लाइसेंसी बंदूक से 65 वर्षीय वृद्ध पिता पर फायर झोंक दी उसने दो फायर किए परंतु दोनों फायर बेकार चला गया गोली चलने की आवाज सुनकर पास के लोग जब दौड़े तब कलयुगी पुत्र अपने पिता का लाइसेंसी बंदूक लेकर ही भाग खड़ा हुआ पुलिस ने उसे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नेवटोलिया से गिरफ्तार कर लिया मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के फूलका गुमटी का है जमालपुर थाना पुलिस ने पीड़ित पिता के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज की है
मुजफ्फरपुर मेंहाइवा की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत
मुजफ्फरपुर में हाइवा की चपेट में आने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने अजीजपुर नाका पर पुलिस की बोलेरो में आग लगा दी.
पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पटना पुलिस की ओर से चलाये गये विशेष अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में फरार दो लोगों को दीदारगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट में फरार महुली गांव निवासी आदिल व सतीश को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चला कर वारंटी व फरार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि अभियान निरंतर चलेगा.
विधायक मनोज मंजिल की गिरफ्तारी के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
अगिआंव विधानसभा के विधायक सह खेत एवं मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंजिल सहित अन्य 23 लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा माले के राज्यव्यापी अह्वान पर सहार में राज्य कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा भाकपा माले के सहार कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया, जो सहार बस पड़ाव में सभा में तब्दील हो गया, इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने कहा कि एनडीए की सरकार में गरीबों की आवाज को दबाने के लिए आंदोलनकारियों को हत्यारा घोषित कर झूठी मुकदमा में फसाया जा रहा है. जबकि इस सरकार में जनसंहार के आरोपितों को खुलेआम छूट दी गयी है, उन्होंने कहा कि सरकार और न्यायालय इस पर अमल करें और सभी निर्दोष को बरी करें.
रोहतास में 125 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
रोहातास में उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 125 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शराब की खेप ले जा रहे एक ई-रिक्शा और एक ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है. यह जानकारी मद्यनिषेध उपायुक्त तारिक महमूद ने दी. उन्होंने बताया कि लालबिहारी को एसपी जैन कॉलेज के पास से टेंपो में ले जायी जा रही 65 लीटर शराब के साथ, विकास को रौजा रोड के पास ई-रिक्शा में 55 लीटर शराब के साथ, धर्मेंद्र को अकोढ़ीगोला के बगेन से गिरफ्तार किया गया. तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए