Bihar Breaking News Live: भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
मुजफ्फरपुर में स्कूल बस सड़क किनारे नाले में गिरी, छह बच्चे घायल
मुजफ्फरपुर में छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी. इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया है. हादसे में बस पर सवार करीब 6 बच्चे घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. घटना कांटी नगर परिषद के किशुनगर इलाके की है.
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
वैशाली में बदमाशों ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पांचदमिया गांव की है.
पटना में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की दर्जनाक मौत
पटना में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक चाचा और भतीजा हैं, जो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों को रौंद डाला. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना पटना सिटी के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा के पास की है.
ट्रक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के दुअरपहरी-लालबैरो मुख्य मार्ग पर पैरगाहा गांव के पास एक ट्रक सोनो की तरफ से तारापुर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई. पैरगहा गांव के पास चलती ट्रक से धुआं निकलते देख अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में ट्रक चालक ने गाड़ी रोक दी. ड्राइवर और उपचालक ने कूदकर जान बचाई.
लालू प्रसाद के सिंगापुर जाने का प्लान बदला, अब इस महीने रवाना होंगे आरजेडी सुप्रीमो
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे, हालांकि अब कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद अब अगले महीने सिंगापुर जाएंगे. पहले यह कहा जा रहा था कि लालू प्रसाद 13 अप्रैल को स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे.
जीतन राम मांझी का बड़ा बयान नीतीश कुमार का नहीं छोड़ेंगे साथ
अमित शाह से मुलाकात के बीच जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमित शाह जी से बिहार के विभूतियों के लिए भारत रत्न देने की मांग की है. मैं किसी भी स्थिति में नीतीश कुमार जी का साथ नहीं छोड़ूंगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए