Live Updates

Bihar Breaking News Live: मधेपुरा में आग लगने से चार घर सहित 20 लाख की संपत्ति की हुई राख

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

मधेपुरा में आग लगने से चार घर सहित 20 लाख की संपत्ति की हुई राख

मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड के लालपुर सरोपटटी पंचायत के लक्षमिनिया टोला में आग लगने से लगभग 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई. इस बाबत बताया गया कि लक्ष्मीनिया टोला वार्ड नंबर 14 में गजेंन यादव के घर में देर शाम बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से एक दुकान सहित चार घर पुरी तरह जल कर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए.

आरा में बाइक की ठोकर से स्कूली छात्रा की मौत, मचा कोहराम

आरा के सिकरहटा खूर्द में बुधवार को बाइक की टक्कर से छठी क्लास की एक स्कूली छात्रा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतका कुरमुरी निवासी शिक्षक मो जाकिर हुसैन की 12 वर्षीय पुत्री नाहिद तबस्सुम थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहिद तबस्सुम की मां की मृत्यु हो जाने के बाद से अपने ननिहाल सिकरहटा थानाक्षेत्र के सिकरहटा खुर्द में रह कर पढ़ाई करती थी. पिता मो जाकिर पीरो के स्कूल में शिक्षक की नौकरी करते हैं.

हाजीपुर में प्रोपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या 

हाजीपुर नगर थाना के त्रिमूर्ति चौक के समीप बुधवार को प्रोपर्टी डीलर व ऑटो स्टैंड संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. नगर थाना के मुफ्ति मोहल्ला नखास चौक निवासी स्व विजय कुमार सिन्हा का पुत्र था मृतक रामप्रकाश.

औरंगाबाद में गला घोटकर विवाहिता की हत्या, एफआईआर दर्ज

औरंगाबाद में दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना अंबा थाना क्षेत्र के बेलांई गांव की है. मृतका 20 वर्षीय पिंकी कुमारी गांव के राज किशोर भुइयां की पत्नी थी. मामले को लेकर मृतका की मौसी सरिता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मृतका के ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति को आरोपित बनाया गया है. मृतका की मौसी ने आवेदन में पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में पिंकी की शादी राजकिशोर के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला. इसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उस पर दबाव बनाने लगे. दहेज की राशि नहीं देने पर वे लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे. बुधवार को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

विपक्षी नेता सत्ता पाने की कोशिश में, हम सेवा करने के लिए सत्ता में – स्मृति ईरानी

पटना पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्षी नेता सत्ता पाने में लगे हैं और हम सेवा करने के लिए सत्ता में हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं, इसीलिए उन्होंने महिलाओं के बारे में सोचा है, हर घर में शौचालय बनवाया है, जनधन योजना चलायी है.

हिट एंड रन कानून को लेकर सीवान में चक्का जाम, ड्राइवरों ने किया हंगामा

सीवान में हिट एंड रन कानून को लेकर ड्राइवरों ने जमकर हंगामा किया है. निजी एंबुलेंस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर ने सीवान पटना मुख्य हाइवे को जाम कर दिया हैं. हाइवे पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. प्रदर्शन कर रहे ड्राइवर नए कानून को पूरी तरह से खत्म करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल हिट एंड रन कानून को स्थगित कर दिया गया है. लेकिन ड्राइवरों को डर सता रहा है कि सरकार इसे पूरी तरह से खत्म नहीं की है और कभी भी इसे लागू कर सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola